UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने यूपीएमएसपी हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की की कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परिणाम के अनुसार, इस बार कक्षा 10 में 98.95% और कक्षा 12 में 79.29% विद्यार्थी सफल रहे हैं। यूपीएमएसपी बोर्ड परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है।
UPMSP Board Compartment Result 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत
यूपीएमएसपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम बेहद शानदार रहा है। इस परीक्षा में 98.95 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 79.29 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल 10वीं के कितने छात्रों ने दी कंपार्टमेंट परीक्षा?
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 20,855 रही। वहीं परीक्षा में कुल 19,394 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट के अनुसार सफल अभ्यर्थियों की संख्या 19,191 है। कुल पास प्रतिशत की बात करें तो इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 98.95% रहा। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.10% रहा, जबकि लड़कों का 98.91% दर्ज किया गया।
UPMSP Board Compartment Result इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के कितने छात्र हुए शामिल?
यूपीएमएसपी आंकड़ों की मानें तो इस वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 21,227 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं परीक्षा में 20,540 छात्र शामिल हुए। कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल छात्रों की संख्या 16,286 है और कुल उत्तीर्ण 79.29% प्रतिशत है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां 81.41% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 77.39% छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
ऐसे करें UP Board Compartment Result 2026 चेक
यूपी बोर्ड हाईस्कूलऔर इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट रिडल्ट 2026 या यूपी बोर्ड क्लास 12 कंपार्टमेंट परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
चरण 4- “View Result” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
चरण 6- भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
UP Board 10, 12 Compartment Result 2026 ऑनलाइन मार्कशीट में क्या देखें?
यूपीएमएसपी द्वारा जारी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 देखने के बाद छात्र निम्न विवरण अवश्य जांच लें। छात्र ध्यान दें कि यदि यूपीएमएसपी कंपार्टमेंट परिणाम ई-मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित स्कूल या यूपीएमएसपी से संपर्क करें।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल की स्थिति
- श्रेणी (Division)
मूल मार्कशीट कब मिलेगी?
ऑनलाइन उपलब्ध परिणाम प्रोविजनल (अस्थायी) होता है। छात्रों को मूल अंकपत्र (Original Marksheet) कुछ समय बाद अपने संबंधित विद्यालय से प्राप्त होगा। इसलिए ऑनलाइन डाउनलोड की गई कॉपी को तब तक सुरक्षित रखें।


