UGC NET 2026 Answer Key: लाखों की संख्या में उम्मीदवार यूजीसी नेट जून सत्र के लिए आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2026 अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र 2026 प्रोविजनल आंसर-की एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
गौरतलब हो कि पात्रता परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही यूजीसी नेट 2026 आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। लॉगिन विवरणों में उन्हें आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा। उक्त विवरणों का उपयोग कर उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि यूजीसी नेट 2026 अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रश्न पत्र भी जारी किए जाएंगे। हालांकि एनटीए द्वारा अभी तक यूजीसी नेट जून सत्र के लिए आंसर-की जारी करने के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के अंत में नेट परीक्षा आंसर-की जारी कर दी जाएगी।
इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो भी खोल दी जाएगी। यूजीसी नेट 2026 जून सत्र की परीक्षा बीते 22 जून 2026 से लेकर 30 जून 2026 तक आयोजित की गई। देश के विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
UGC NET परीक्षा जून 2026 अनंतिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन या कैप्चा दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर अनंतिम उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट रख लें।
UGC NET June 2026 यूजीसी नेट रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट जून 2026 की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
चरण 1- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- यूजीसी नेट जून 2026 रि्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग इन करें।
चरण 4- लॉग इन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5- इसे डाउनलोड करें
चरण 6- भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।


