Campus Boom.
टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स 2025-26 पुरुषों और लड़कों के लिए “इंटर-टीम और इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट” 10 नवंबर , 2025 को टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में किया गया था।
क्रिकेट टूर्नामेंट के इंटर टीम वर्ग में फाइनल मैच सफारी रॉयल्स और प्राइमा चैलेंजर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन अंततः सफारी रॉयल्स ने 4 रन के अंतर से फाइनल जीत लिया।
सफारी रॉयल्स के श्री कोवलेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
क्रिकेट टूर्नामेंट के इंटर स्कूल वर्ग(लड़को )में फाइनल मैच विवेक विद्यालय और शिक्षा निकेतन स्कूल के बीच खेला गया। विवेक विद्यालय ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 रन से फाइनल जीत लिया।
विवेक विद्यालय के हिमांशु को स्कूल श्रेणी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटिव उमा राव, ,रजत कुमार सिंह ,हेड – टाउन एडमिनिस्ट्रेशन, प्रांतिक चक्रबर्ती हेड कम्युनिकेशन , अवधेश सिंह प्रिंसिपल विवेक विद्यालय,सुमिता डे प्रिंसिपल शिक्षा निकेतन स्कूल आशीष सेन टाउन एडमिनिस्ट्रेशन टाटा मोटर्स क्रमशः विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथि थे, उन्होंने टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया।


