Campus Boom.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई तथा विद्यालय के आचार्य तथा भैया बहनों के द्वारा स्थानीय अटल उद्यान में सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय के द्वारा झंडा फहराकर किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में भैया बहनों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी से संबंधित कई सारी रोचक कहानियां, कथन तथा कविताएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के पुरातन भैया बहनों के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में भैया बहन उपस्थित हुए तथा अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किए।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने स्वामी विवेकानंद को आध्यात्मिक गुरु, महान शिक्षाविद, सच्चे देशभक्त ,एवं भारतीय संस्कृति का रक्षक बताया तथा उन्होंने भैया- बहनों को स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करके लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दीl विद्यालय के आचार्य गोपाल कृष्ण चौधरी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी ने संपूर्ण विश्व को मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया है।
भैया- बहन आप सभी उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलकर देश सेवा का संकल्प लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में सुधाकर गिरी आचार्य जी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी बताते हुए कहा स्वामी जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के बालक थेl उनका शिक्षा दर्शन भारतवासियों को सदैव मार्ग प्रशस्त करता रहेगा जिससे भारत और अधिक विकसित राष्ट्र बनेगा।


