Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मदर टेरेसा चिल्ड्रन डेवलपमेंट सोसाइटी, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हस्तलेखन प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक हासिल किए एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 205 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से कुल 8 मेधावी छात्रों का चयन अलग अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ छात्र (गोल्ड अवॉर्ड)पुरस्कार के लिए किया गया।
सभी निर्णायकों एवं आयोजकों ने विवेक विद्यालय के बच्चों के लेखन कला की तारीफों के पुल बंधे एवं सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विवेक विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का परिणाम है तथा यह उपलब्धि भविष्य में भी विद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के हिन्दी विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया।


