Campus Boom.
झारखंड एकेडमी काउंसिल द्वारा घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिला टॉपर के रूप में ओम कुमार ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6%) और गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से रहीं, जबकि उमेश मांडी ने 485 अंक (97%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला के ओवर ऑल प्रदर्शन की बात करें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले की सशक्त स्थिति को दर्शाता है।
इस वर्ष जिले से कुल 21,181 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 20,762 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है।
उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले के शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
ओम कुमार – एस.एस. विद्या मंदिर हाई स्कूल, बहरागोड़ा – 492 (98.4%)
शिप्रा प्रधान – एल.बी.एस. हाई स्कूल, जयपुरा – 488 (97.6%)
गीता गोराई – बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी – 486 (97.2%)
उमेश मांडी – विवेकानंद हाई School, साकची – 485 (97%)
अनामिका महतो – आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम – 485 (97%)
कोयल रानी साव – टी.एम.एम. हाई स्कूल, कराडूबा – 485 (97%)
मोहन महतो – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 484 (96.8%)
शंकर गिरी – जी.सी.जे.डी. हाई स्कूल, मुसाबनी – 483 (96.6%)
हेमा मन्ना – अपग्रेडेड हाई स्कूल, हलदाजुड़ी – 483 (96.6%)
खुशी कुमारी – सेंट मैरीज़ हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर – 482 (96.4%)
पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय देते हुए जिले का मान बढ़ाया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और प्रशासन की नियमित मॉनिटरिंग का सकारात्मक प्रभाव इस परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।


