NEET UG 2026:
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि अब NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
पहले आयोजित परीक्षा को पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लाखों छात्रों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार था।
NEET UG 2026 पेन पेपर मोड में आयोजित होगी परीक्षा
NTA के अनुसार यह परीक्षा पूरे देश में ऑफलाइन यानी पेन एंड पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा।
क्यों रद्द हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा?
3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और प्रश्नपत्र मैच होने की शिकायतें सामने आई थीं। राजस्थान पुलिस की जांच में कथित “गेस पेपर” और असली प्रश्नपत्र के बीच समानता पाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए और एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।
NEET UG 2026 क्या दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा?
नीट यूजी रिटेस्ट को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 3 मई को आयोजित की गई परीक्षा के लिए पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा। उम्मीदवारों की आवेदन जानकारी, परीक्षा शहर और अन्य विवरण पुराने आवेदन के अनुसार ही उपयोग किए जाएंगे।
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। वहीं परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) भी परीक्षा से पहले जारी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों की सख़्त हिदायत दी है कि वे नीट यूजी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट को ही चेक करें। परीक्षा से संबंधित सभी मुख्य जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
NEET NTA Official Website सीधा लिंक
NEET UG 2026 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
एनटीए ने फिलहाल परीक्षा पैटर्न या सिलेबस में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है। परीक्षा पहले की तरह फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से होगी। छात्रों को NCERT आधारित तैयारी पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
NTA NEET UG 2026 संभावित रिजल्ट डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NEET UG 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 में जारी किया जा सकता है। हालांकि एनटीए ने अभी आधिकारिक परिणाम तिथि घोषित नहीं की है। परीक्षा के बाद आंसर-की और OMR शीट भी जारी की जाएगी।
NEET UG 2026 छात्रों के लिए जरूरी सलाह
1. अब छात्रों के पास तैयारी के लिए अतिरिक्त समय है, इसलिए रिवीजन पर फोकस करें।
2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट जरूर हल करें।
3. समय प्रबंधन और बायोलॉजी की NCERT लाइन-बाय-लाइन पढ़ना बेहद जरूरी है।
4. परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें।
5. किसी अफवाह या फर्जी नोटिस पर भरोसा न करें।


