National Teachers Awards 2026: शिक्षक उस दीपक की तरह होते हैं, जो खुद जलकर अपने विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान की रोशनी से रोशन करते हैं और उन्हें सही दिशा दिखाते हैं। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। शिक्षकों की इसी भूमिका और उनके समर्पण को चिह्नित करने के उद्देश्य से हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के कई शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और नए तरीकों से विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस दौरान प्रत्येक पुरस्कार विजेता के काम और उपलब्धियों पर आधारित छोटी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
बता दें कि शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसी दिन देश के बेहतरीन शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की परंपरा है।
शिक्षकों का चयन कैसे किया गया?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन एक पारदर्शी और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए पात्र शिक्षकों से 15 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन सेल्फ-नॉमिनेशन मांगे गए थे।
इसके बाद चयन प्रक्रिया तीन स्तरों पर हुई। शिक्षकों का मूल्यांकन और चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इस कठोर चयन प्रक्रिया के बाद कुल 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। इन पुरस्कार विजेताओं में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षक देश के 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं।
क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के बेहतरीन शिक्षकों के योगदान को पहचानना और सम्मानित करना है। इस दौरान उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम से अलग पहचान बनाई है।
कई शिक्षक केवल किताबों तक शिक्षा को सीमित नहीं रखते, बल्कि विद्यार्थियों के सीखने के तरीके को बेहतर बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ऐसे ही शिक्षकों के समर्पण और मेहनत को देश के सामने लाने का एक माध्यम है।
National Teachers Awards 2026 48 पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट
नीचे शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित शिक्षकों के नाम और उनके राज्य/संगठन तथा स्कूल की जानकारी दी गई है। पुरस्कार विजेताओं की सूची किसी विशेष मेरिट क्रम में नहीं है।
1. जे प्रकाश राव , अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, पीएम श्री जीएमएसएसएस मायाबंडर, पोकाडेरा
2. राजेश कौलोरी, आंध्र प्रदेश, एमपीपीएस चीनामाल्लुपेटा
3. याकु टेम, अरुणाचल प्रदेश, सरकारी सेकेंडरी स्कूल, जी सेक्टर नाहरलगुन
4. राजेश बोरदोलोई, असम आदर्श ट्राइबल हाइयर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट
5. खुशबू कुमारी, बिहार उर्दू प्राइमरी स्कूल, बीदाहडीह
6. पुष्पा प्रसाद, बिहार, मिडिल स्कूल कुचाईकोटे कन्या
7. राधा राजेश , सीआईएससीई, न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर, बेंगलूरु
8. संगीता यादव, सीबीएसई, सेंट जोसेफ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड नंबर 8, ईदगाह हिल्स
9. रवि जायसवाल, सरकारी मॉडल हाई स्कूल, मालोया कॉलोनी, चंडीगढ़
10. सुनीता यादव, सरकारी एमएस किचारी, छत्तीसगढ़
11. पटेल पूर्णिमा मोहनलाल, जीएचएस दालवाडा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
12. सुमन गोयल, जीएसकेवी पुथ कालन, दिल्ली
13. मो जफर आलम, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय , बिनुरिया (Tato)
14. महादेव हनामंत शिंदे, गुजराती समाज स्पेशल स्कूल, गोवा
15. नितिन कुमार, महेंद्र कुमार पाठक गुजरात रंगपुर प्राइमरी स्कूल, रंगपुर
16. अनिल कौशिक, जीएमएसएसएसएस सांघी रोहतक, सांघी , हरियाणा
17. मंजरी वी महाजन, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भलेथ, हिमाचल प्रदेश
18. मोहम्मद अयाज़ रैना, एचएसएस डलहोरी, डलहोरी, जम्मू-कश्मीर
19. मुनमुन भट्टाचार्जी, एमएस बरमसिया, बरमसिया, झारखंड
20. रत्ना कुमारी एस, सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय समतागारू, होन्नैबेलु कर्नाटक
21. अमुथा जे, केंद्रीय विद्यालय संगठन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, मदुरै
22. डॉ मनीषा खेत्रपाल, केंद्रीय विद्यालय संगठन पीएम श्री केवी एनएफआर रंगिया, रंगिया
23. सुनील कुमार केपी, जीएचएसएस इरिक्कुर, इरिक्कुर, केरल
24. मोहम्मद मुस्तफा कुमाल, सरकारी मिडिल स्कूल ज़गंगजिंग, संकू, कनूर
25. डॉ अर्चना शुक्ला, सरकारी महात्मा गांधी सांदीपनि एचआर. सेक. स्कूल, बीएचईएल भोपाल, मध्य प्रदेश
26. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सरकारी माध्यमिक विद्यालय कंजवार, जिला सीधी, मध्य प्रदेश
27 डॉ कविता नरसिंगराव गित्ते, साने गुरुजी निवासी विद्यालय, काइज, महाराष्ट्र
28. कुंडा जयवंत बच्छाव, एनएमसी स्कूल नंबर 18, आनंदवल्ली, नासिक, महाराष्ट्र
29. वांग्लेमबम गोबिन सिंह, स्कूल लाइकोन उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोंगबा माखा नंदीबम लीकाई
30. लालनुनमावी, गवर्नमेंट इलेक्ट्रिक वेंग हाई स्कूल, मिजोरम
31. आर रोनाल्ड मेरु, जीएचएसएस सेचु जुब्ज़ा, सेचु, नागालैंड
32. वैभव वसंतराव कुलकर्णी नवोदय विद्यालय समिति पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लातूर
33. पदराज उमाकांत नायक, गवर्नमेंट हाई स्कूल अलीपिंगल, अलीपिंगल, ओडिशा
34. गणेशन स्पुडुचेरी सीनुवासन, गवर्नमेंट हाई स्कूल, मेट्टुपालयम
35. दिनेश कुमार, सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला, पंजाब
36. डॉ दिव्येंदु सेन, महात्मा गांधी शासकीय विद्यालय, पचपहाड़, राजस्थान
37. डॉ वर्तिका गुलाट, जीजीयूपीएस तुमली का बास, चाकसू, जयपुर, राजस्थान
38. शिवप्रसाद अरविंद तिंगारे, रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल सैनिक स्कूल सतारा
39. सुषमा तमांग खंड पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिकलिंग
40. थंगा राज एम टेम्प्लेट पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल, पुलियामपट्टी
41. भवानी बोम्पेली, एमपीपीएस गर्ल्स गांधारी, गांधारी, तेलंगाना
42. रंजन देबनाथ, पीएम श्री सबरूम गर्ल्स एचएस स्कूल, सबरूम, त्रिपुरा
43. डॉ रेनू त्रिपाठी, सरकारी बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
44. डॉ इफ्तखार खान, राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, जगदीशपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश
45. शालिनी कुशवाहा, कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद, कोइलहा, उत्तर प्रदेश
46. गबर सिंह, सरकारी यूपीएस मुसियाखंड, मैरा, उत्तराखंड
47. पलाश चौधरी, श्री रामकृष्ण सारदा विद्यापीठ प्राइमरी स्कूल, पश्चिम बंगाल
48. शांतनु पात्र, सरकारी मॉडल स्कूल, नयाग्राम ब्लॉक, बरनिगुई, पश्चिम बंगाल
समारोह का लाइव प्रसारण भी देख सकेंगे
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का समारोह 5 सितंबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM PRABHA चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से भी लाइव देखा जा सकेगा। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग webcast.gov.in/moe पर भी उपलब्ध होगी।


