MPSOS Result 2026 Out: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा बोर्ड या MPSOS ने जुलाई 2026 सत्र के ‘रुक जाना नहीं’ और ‘आ लौट चलें’ योजना के तहत आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 10वीं में 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 52.44 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।
एमपीएसओएस द्वारा आयोजित रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपना रिजल्ट एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। गौरतलब हो कि रुक जाना नहीं योजना उन छात्रों के लिए शुरू की गई है जो नियमित बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो पाते। यह योजना उन्हें उसी शैक्षणिक वर्ष में दोबारा परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर प्रदान करती है।
Ruk Jana Nahi Result 2026 कक्षा 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रुक जाना नहीं जुलाई 2026 सत्र के परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। एमपीएसओएस रिजल्ट 2026 के अनुसार कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 59.89% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 52.44% रहा। इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान बनाया।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर का उपयोग करना होगा। बता दें कि रुक जाना नहीं योजना के तहत जुलाई सत्र 2026 में करीब 98,410 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। एमपीएसओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से लेकर 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई।
क्या है ‘रुक जाना नहीं’ योजना?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रुक जाना नहीं योजना का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को दूसरा अवसर देना है, जो किसी कारणवश नियमित बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते। इस योजना के माध्यम से छात्र उसी वर्ष दोबारा परीक्षा देकर अपनी शैक्षणिक यात्रा को बिना एक वर्ष गंवाए आगे बढ़ा सकते हैं। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभदायक मानी जाती है जो असफलता के कारण पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में पहुंच जाते हैं।
ऐसे करें MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक
एमपीएसओएस रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों एवं उनके अभिभावकों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1. एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर रुक जाना नहीं रिजल्ट जुलाई 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपनी रोल नंबर अथवा मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
चरण 6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
MPSOS Result 2026 मार्कशीट में किन जानकारियों की करें जांच?
रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 देखने के बाद छात्र निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें। ध्यान दें यदि एमपीएसओएस रिजल्ट 2026 मार्कशीट किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित अधिकारी से संपर्क करना चाहिए।
- विद्यार्थी का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्तांक
- पास/फेल की स्थिति
- प्रतिशत
- परीक्षा सत्र


