JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) द्वारा 6 मई को जेएसी इंटरमीडिए परीक्षाफल की घोषणा कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थें। जेएसी इंटर परीक्षा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन प्रक्रिया से की गई। झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अपने जेएसी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। छात्र अपने रोल नंबर, रोल कोड एवं जन्मतिथि का उपयोग कर सभा संकाय के जेएसी रिजल्ट 2026 अंकपत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष बोर्ड द्वारा तीनों संकाय के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष पहले कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए गए थे। इसके बाद कला संकाय के रिजल्ट की घोषणा की गई थी।
JAC Result 12th 2026 आकंड़ों के जरिए जाने कैसा रहा रिजल्ट?
इस लेख में झारखंड जेएसी इंटर परिणाम 2026 से जुड़ी तमाम जानकारी दी जा रही है। छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए यहां मुख्य रूप से जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट को आंकड़ों के माध्यम से बताया जा रहा है। इस लेख में झारखंड जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंगवार रिजल्ट, स्ट्रीमवार रिजल्ट के आंकड़े दिए गए हैं।
Gender Wise JAC Class 12 Result 2026 लिंगवार कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन
संकाय – छात्राओं का पास प्रतिशत
कला – 96.68%
कॉमर्स- 95.70%
विज्ञान- 82.76%
संकाय – छात्रों का पास प्रतिशत
कला – 95.35%
कॉमर्स- 91.59%
विज्ञान- 83.02%
Stream Wise JAC 12th Pass Percentage जानिए स्ट्रीम वाइस कैसा रहा रिजल्ट?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा तीनों संकाय में जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। आइए जानें परीक्षा में कितने छात्र उपस्थित हुए और कुल कितने बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल की-
जेएसी इंटर रिजल्ट 2026 आर्ट्स स्ट्रीम
उपस्थित हुए छात्रों की कुल संख्या- 2,11,095
सफलता हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या- 2,02,962
कुल पास प्रतिशत- 96.14%
जेएसी इंटर रिजल्ट 2026 कॉमर्स स्ट्रीम
उपस्थित हुए छात्रों की कुल संख्या- 21,078
सफलता हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या- 19,681
कुल पास प्रतिशत- 93.37%
झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 साइंस स्ट्रीम
उपस्थित हुए छात्रों की कुल संख्या- 90,168
सफलता हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या- 74,771
कुल पास प्रतिशत- 82.92%
JAC 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड (Jharkhand Academic Council) द्वारा जारी इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट आप ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। नीचे दिए गए इस चरणों का उपयोग कर जेएसी 12वीं रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” या
चरण 3- इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
चरण 5- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 7- भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट जरूर लें।


