Campus Boom.
सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों के लिए आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। समर कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पतंजलि योग समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा एवं वरिष्ठ योग शिक्षक उत्पल महापात्रा ने किया।
योग शिविर में बच्चों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटिसौंदर्य आसन, पादहस्तासन, शीर्षासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर का समापन हास्यासन, तालीवादन एवं सिंह गर्जना के साथ हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि योग एवं प्राणायाम बच्चों के बौद्धिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।
समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मौके पर रमाशंकर सिंह, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रियवंदा वर्मा, मीना नंदिता, सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी एवं पूनम कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने दी।


