Campus Boom.
हिल टॉप स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
कक्षा 10वीं में श्रेयांश ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर का स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में अक्षिता ने 98.75 प्रतिशत और प्राची ने 97.75 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सांनिध्य सरकार ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स संकाय में स्कूल टॉपर बने है। विद्यालय का ओवरऑल रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है।
यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों की साझा मेहनत का फल है। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
उमा तिवारी, प्राचार्या, हिल टॉप स्कूल।
पढ़िए टॉपर ने क्या कहा
10वीं टॉपर – श्रेयांश राणा – 99 प्रतिशत
एटॉमिक क्वांटम थ्योरी पर रिसर्च करना चाहते हैं श्रेयांश
हिल टॉप स्कूल के 10वीं के टॉपर श्रेयांश राणा ने अपनी सफलता के पीछे नियमित और अनुशासित पढ़ाई को सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की अलग से ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्कूल में पढ़ाए गए विषयों को ही गहराई से समझने पर ध्यान दिया।
श्रेयांश का सपना भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। खास तौर पर वे एटॉमिक क्वांटम थ्योरी पर रिसर्च करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ जानना और खोज करना बाकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि वे सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली। थकान दूर करने के लिए वे अपने सोसाइटी में टहलना पसंद करते हैं, जिससे उनका मन शांत रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।
श्रेयांश के पिता संजय कुमार राणा टाटा मोटर्स में सीनियर मैनेजर हैं, जबकि उनकी मां गोपा डे गृहिणी हैं। श्रेयांश अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे यह उपलब्धि हासिल कर सके।
अनुराग चटर्जी – 98.6 प्रतिशत
पिता – सुवेंदेब चटर्जी, माता – सोमा चटर्जी
सफलता मंत्र – फोकस के साथ पढ़ाई किया
लक्ष्य – इंजीनियरिंग के साथ शोध करते हुए देश के रक्षा (डिफेन्स) क्षेत्र के लिए कुछ अलग करने की इच्छा है।
अर्पित वर्मा – 98 प्रतिशत
पिता – नीरज कुमार वर्मा (डीजीएम टाटा मोटर्स), माता – सुमन वर्मा
सफलता मंत्र – ज़ब तक थका नहीं तब तक पढ़ा।
लक्ष्य – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुछ अलग करने की कोशिश करूँगा। इसलिए शोध की ओर बढ़ूंगा।
12वीं विज्ञान संकाय टॉपर – अक्षिता पांडेय – 98.75
प्राची – 97.75
निशांत कुमार – 96.25
12वीं कॉमर्स टॉपर – सान्निध्य सरकार – 98.75
मुस्कान सिंह – 97 प्रतिशत
प्रभजोत कौर – 94.25











