Campus Boom.
बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने वर्ष 2026 में ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) दोनों परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
ICSE (10वीं) – विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के टॉपर्स:
विज्ञान संकाय में रिया बारिक (98.40%), सुभब्रता समंता (97.60%) और जीत जयप्रकाश पांडा (97.20%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में मोक्ष शारदा (97.80%), अरिबाह शमशाद (95.00%) और आयान अग्रवाल (92.80%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कुल 129 विद्यार्थियों में से 41 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 48 विद्यार्थियों ने 80-89% के बीच अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय का औसत 86.3%, वाणिज्य का 79.9% और कुल औसत 84% रहा।
ISC (12वीं) – विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के टॉपर्स:
विज्ञान संकाय में प्रगति सेकसरिया (98.25%), आस्था रतुरी (97.50%) और श्रिमोयी डे (97.25%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वाणिज्य संकाय में आरुषि कर (98.00%), प्रतिभा कुमारी राजक (97.50%), शिवम कुमार झा (97.50%) और मनन रिंगसिया (96.50%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
ISC में कुल 127 विद्यार्थियों में से 48 ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 60 विद्यार्थियों ने 80-89% के बीच अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय का औसत 89%, वाणिज्य का 86% और कुल औसत 88% रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई।


