Vivek Vidyalay Summer Camp 2026 : छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में पांच दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ हुआ। इस पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ हुई। नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़ी विविध गतिविधियों को शामिल किया गया है।
कैंप के पहले दिन छात्रों में सीखने, नई चीजें जानने और अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधि केंद्रों में भाग लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह से सराबोर रहा।
Vivek Vidyalay नृत्य, संगीत, कला एवं शिल्प समेत कई गतिविधियों का आयोजन
विवेक विद्यालय समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए नृत्य, संगीत, कला एवं शिल्प, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नृत्य एवं संगीत कक्षों में सुर और ताल की गूंज सुनाई दी। वहीं कला गतिविधियों में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति रंगों के माध्यम से उभरकर सामने आई। खेल मैदान में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल भावना एवं टीमवर्क का परिचय दिया।
AI से लेकर रैशनल थिंकिंग तक
Vivek Vidyalay Summer camp 2026 कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कंप्यूटर विभाग द्वारा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” विषय पर गतिविधि कराई गई। जबकि “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” के माध्यम से बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक सामग्री तैयार की। गणित विभाग द्वारा “रैशनल थिंकिंग – मेकिंग पिक्चर्स यूजिंग पॉलीगॉन्स” गतिविधि आयोजित की गई। हिंदी विभाग में “शब्द वृक्ष निर्माण” एवं रोल प्ले का आयोजन हुआ। वहीं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा विद्यालय में जल उपयोग पर “मिनी सर्वे” कराया गया।
Vivek Vidyalay में समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए आनंददायक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


