युवाओं और छात्रों को वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से मिलेगा रोजगार
Campus Boom.
जमशेदपुर, 18 जून। साकची स्थित ई-डिजिटलइंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा युवाओं, छात्रों एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए घर बैठे रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कार्य कर प्रतिमाह ₹10,000 से ₹12,000 तक की आय अर्जित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार अवसर के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर या लैपटॉप तथा इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
20 जून को होगा साक्षात्कार
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 20 जून को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। साक्षात्कार ई-डिजिटलइंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, साकची, जमशेदपुर में आयोजित होगा।
संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे साक्षात्कार के समय अपना अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूमे) तथा आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
रोजगार अवसर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9934141233 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।


