Campus Boom.
घाटशिला स्थित राजेन्द्र विद्यालय के विद्यार्थियों ने ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय ने इस वर्ष 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.2 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
इस वर्ष विद्यार्थियों ने न सिर्फ उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन और मेहनत का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। अधिकांश छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। कुल 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
प्रमुख सफल विद्यार्थी इस प्रकार हैं:
कृष्ण कुमार गुप्ता – 96%
संदीप पाना – 89.20%
शुभ नारायण मिश्रा – 83.80%
आयुष्मान कुमार साहू – 77.40%
कुमारी कोशीकी – 76.40%
विद्यालय के टॉपर्स ने उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है। शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जता रहे हैं।




