Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के बच्चों के लिए बालोत्सव 2025 “फ्रॉस्ट फिएस्टा” का भव्य आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए विद्यालय के मैदान में मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह के करकमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधनों का भरपूर लाभ उठाया।
बच्चों ने विभिन्न फूड स्टॉल पर भांति भांति के खाद्य पदार्थों का रसास्वादन किया एवं विभिन्न गेम्स का आनंद उठाया। छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलो की व्यवस्था की गई थी जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही बच्चों ने अपने प्रिय मित्रों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान में विभिन्न गीत समर्पित किए।
इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। “फ्रॉस्ट फिएस्टा” बालोत्सव ने छात्रों को खुशियों भरा अनुभव दिया और उन्हें अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ जुड़ने का मौका दिया।
प्राचार्य अवधेश सिंह
प्राचार्य ने सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यालय कर्मियों, अभिभावकों, समाज के सभी वर्ग एवं मीडिया बंधुओं को क्रिसमस एवं आने वाले नए साल की बधाई देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।


