Campus Boom.
जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित निरंतर तीन माह के सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम टीम पीएसएफ द्वारा संचालित किया गया, जिसमें आधुनिक पद्धति एवं अत्याधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बुलेंस के माध्यम से छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए छात्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि गोल्डन आवर के दौरान घायल व्यक्ति को किस प्रकार पुनर्जीवन देकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ ही स्ट्रेचर ड्रिल, एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण में आधुनिक हाइड्रोलिक स्ट्रेचर एवं एम्बुलेंस तकनीक का उपयोग कर लाइव प्रैक्टिकल कराया गया, जिसे देखकर छात्र अभिभूत हो उठे। प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल पेशेवर जीवन बल्कि दैनिक जीवन में भी अत्यंत उपयोगी है।
कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश एवं उत्तम कुमार गोराई उपस्थित रहे।


