National Flag Day 2026 Date, Theme, History and Significance: अपने देश के बारे में आप क्या जानते हैं? हमारे देश भारत को आजादी कब मिली ये तो सभी जानते हैं और शायद आजादी से जुड़ी कई कहानियां भी आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को कैसे राष्ट्रीय प्रतीक चुना गया? क्या आप जानते हैं कि भारत में प्रत्येक वर्ष नेशनल फ्लैग डे यानी राष्ट्रीय ध्वज दिवस भी मनाया जाता है?
भारत के राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को याद करने के उद्देश्य से हर साल हमारे देश में नेशनल फ्लैग डे (National Flag Day) मानाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज को केवल एक प्रतीक के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि यह हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, संप्रभुता और गौरव का प्रतिनिधित्व भी करता है। तिरंगा करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, बलिदानों और देशभक्ति की भावना से जुड़ा हुआ है। हर वर्ष राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विभिन्न कार्यक्रमों माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के इतिहास, तिरंगे से जुड़े नियमों और महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। इस लेख में हम राष्ट्रीय ध्वज दिवस या National Flag Day 2026 की तिथि, इतिहास, महत्व, थीम और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
National Flag Day 2026 नेशनल फ्लैग डे क्यों महत्वपूर्ण है?
राष्ट्रीय ध्वज दिवस या नेशनल फ्लैग डे खासतौर पर स्कूली बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि बच्चे भारत के भविष्य हैं। देश के करोड़ों बच्चे ऐसे हैं जो भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उसके पीछे छिपे इतिहास को समझना चाहते हैं। इस दिन लोग तिरंगे के सम्मान, उसके निर्माण, विकास और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका को याद करते हैं। स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संगठनों में राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित कार्यक्रम, भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।
Indian National Flag भारत का राष्ट्रीय ध्वज
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों अर्थात केसरिया, सफेद और हरे रंग से मिलकर बना है। इसके बीच में स्थित अशोक चक्र देश के निरंतर विकास, धर्म और प्रगति का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान और गौरव का प्रतीक होने के साथ-साथ नागरिकों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है।
National Flag Day 2026 Date राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस को लेकर अलग-अलग संदर्भ मिलते हैं। राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित प्रमुख दिवसों में 22 जुलाई के दिन को विशेष महत्व दिया गया है। बता दें कि इसी दिन वर्ष 1947 में संविधान सभा ने स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगे को अपनाया गया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष 22 जूलाई को भारत में नेशनल फ्लैग डे के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय ध्वज दिवस बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक रूप से अपनाए जाने की खुशी मनाई जाती है।
National Flag Day 2026 Theme राष्ट्रीय ध्वज दिवस की थीम
राष्ट्रीय ध्वज दिवस के लिए हर वर्ष कोई आधिकारिक राष्ट्रीय थीम घोषित होना आवश्यक नहीं है। हालांकि इस अवसर पर कार्यक्रमों की थीम आमतौर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे का सम्मान और नागरिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित होती है। इस वर्ष संभावित रूप से कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को देश के इतिहास से जोड़ना, तिरंगे के सम्मान और सही उपयोग के नियमों की जानकारी देना और राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना आदि होगा।
National Flag Day History राष्ट्रीय ध्वज दिवस का इतिहास
भारत के राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ है। आजादी के संघर्ष के दौरान भारतीय नेताओं ने एक ऐसे प्रतीक की आवश्यकता महसूस की जो पूरे देश को एकजुट कर सके। भारत के वर्तमान तिरंगे का स्वरूप कई बदलावों के बाद विकसित हुआ। वर्ष 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक ध्वज को अपनाया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग किया गया था।
22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाने का निर्णय लिया गया। इस ध्वज को पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किए गए प्रारंभिक डिजाइन से प्रेरणा मिली थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तिरंगा भारत की राष्ट्रीय पहचान बन गया और इसे प्रत्येक भारतीय के सम्मान और गौरव से जोड़ा गया।
National Flag Day राष्ट्रीय ध्वज दिवस का महत्व
राष्ट्रीय ध्वज दिवस का महत्व केवल तिरंगे को याद करने तक सीमित नहीं है। यह दिन नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस दिन का महत्व देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश के इतिहास के प्रति रुचि पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के नियमों की जानकारी देना है।


