Campus Boom.
हिलटॉप स्कूल में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह में तनवी पंकज को मिस हिलटॉप तथा निशांत कुमार को मिस्टर हिलटॉप का खिताब प्रदान किया गया। इसके साथ ही कई विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए भावुक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा तिवारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।


