Campus Boom.
टाटा स्टील कर्मी और आदित्यपुर निवासी अजय मुस्कान पत्नी प्रीति मिश्रा के साथ पिछले 20 जनवरी से 41 दिनों की भारत भ्रमण पर निकले हैं. यह साहसिक यात्रा महज मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि एक बड़े उद्देश्य से जारी है. अजय मुस्कान अपनी पत्नी के साथ कार से वह भी खुद से ड्राइव करते अपनी यात्रा पर हैं. अजय मुस्कान बताते हैं कि विभिन्ता में एकता कहे जाने वाले भारत वर्ष को करीब से जानना व साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के अहमियत बताना इस यात्रा का उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में हर साल सड़क दुर्घटना में लाखों लोग अपनी जान इसलिए गंवा दे रहे हैं क्योंकि वे सड़क, यातायात नियमों को पालन करने में अनदेखी करते हैं या गैर जरूरी मानते हैं.
यात्रा को लेकर अजय मुस्कान ने अब तक के अनुभव को साझा करते हुए बताते हैं कि एक हसीन यादगार यात्रा पर निकलना हम सभी का ख्वाब चाहत रही है और वह भी अपने हमराही के संग। 41 दिन का यह सफऱ देश के विभिन्न राज्यों व शहारों से होते हुए गुजर रही है। यह 41 दिनों का सफर और खास तब हो जाता और जब वो खुद अपनी कार ” Kia Seltos ” को खुद चलाते हुए देश के विभिन्न शहरों गुजरते हुए हर एक पल को अपने अंदाज़ से जीते, विभिन्न लोग, अलग अलग भाषा, अलग अलग परिवेश, अलग अलग संस्कृति का आनन्द लेते चल रहे हैं।
यह यात्रा 20 जनवरी को ‘मंगलम सिटी, आदित्यपुर ‘ से अपने बड़े का आशीष व शुभकामनाओं के साथ आरभ हुआ। ओड़िसा भुवनेश्वर , विशाखापत्तनम, अरकू वेळी, कनक दुर्गा विजयवाडा, अमरावती, श्रीसैलम, कंचीपुरम, महाबलीपुरम, पुदुचेरी, चीतांबराम नटराज मंदिर, कुम्बकोलम,तंजावुर, मदुरै, रामेश्वरम, धनुषकोडी, कन्याकुमारी होते अभी केरला के सैर पर है। आगामी दिनों में वो दोनों अपनी गाड़ी स्वंग चलाते हुए अपनी यात्रा सकुशल पूर्ण करेंगे इसी कामना के साथ।


