Campus Boom.
जमशेदपुर के आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल चयन ट्रायल-2026 का सोमवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हैंडबॉल ग्राउंड में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 20 सीआईएससीई संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन तथा टीम भावना का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान होते हैं।
दो दिनों तक चले चयन ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। समापन समारोह में विजेता टीमों और चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और प्रतिबद्धता की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सीआईएससीई के पदाधिकारियों, आरएमएस हाई स्कूल प्रबंधन, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, रेफरियों, स्वयंसेवकों और सहभागी विद्यालयों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालिका वर्ग
- प्रथम : चर्च स्कूल
- द्वितीय : लिटिल फ्लावर स्कूल
- तृतीय : केपीएस कदमा
अंडर-17 बालिका वर्ग
- प्रथम : केरला समाजम मॉडल स्कूल
- द्वितीय : लोयोला स्कूल
- तृतीय : केपीएस गम्हरिया
अंडर-19 बालिका वर्ग
- प्रथम : चर्च स्कूल
- द्वितीय : तारापोर स्कूल
- तृतीय : कार्मेल जूनियर कॉलेज
अंडर-14 बालक वर्ग
- प्रथम : केरला समाजम मॉडल स्कूल
- द्वितीय : गुलमोहर हाई स्कूल
- तृतीय : रामकृष्ण मिशन विद्यालय


