CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कल का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (Council of Higher Secondary Education/CHSE) द्वारा सीएचएसई ओडिशा प्लस 2 परिणाम 2026 कल यानी 20 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर घोषित की जाएगी।
ओडिशा बोर्ड 12वीं (Plus 2) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ओडिशा बोर्ड द्वारा साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सीएचएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र DigiLocker के जरिए अपनी ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CHSE Odisha 12th Result 2026 जरूरी जानकारी
सीएचएसई ओडिशा बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख पाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें। ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के माध्यम से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
कब जारी होगा CHSE Odisha 12th Result 2026?
सीएचएसई ओडिशा बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा के अनुसार कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम कल घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने का सटीक समय दोपहर 12 बजकर 30 मिनट है। इस दोरान बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट साझा किया जाएगा। ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सीधा लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
कहां देखें Odisha +2 Result 2026?
सीएचएसई ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- orissaresults.nic.in
- chseodisha.nic.in
CHSE Odisha 12th Result 2026 वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएचएसई प्लस 2 रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: सीएचएसई ओडिशा प्लस टू रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें
स्टेप 7: प्रिंटआउट ले लें।
Odisha 12th Result 2026 DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले दिन आधिकारिक वेबसाइट पर अगर ज्यादा ट्रैफिक हो तो छात्र DigiLocker का उपयोग कर परिणाम मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- डिजिलॉकर ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- एजुकेशन सेक्शन में जाएं
- सीएचएसई ओडिशा चुनें
- रोल नंबर दर्ज करें
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
CHSE Odisha 12 Marksheet मार्कशीट विवरण
ओडिशा 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को मार्कशीट पर दी गई तमाम जानकारियों को जरूर से जांच कर लें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अगर किसी जानकारी में गलती हो, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- ग्रेड/डिवीजन
- पास/फेल स्थिति


