Campus Boom.
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के रुड़गिडीह (हितकु) गांव के युवा सनोज मौर्या आज उन युवाओं में शामिल हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ समाज में बदलाव की नई कहानी लिख रहे हैं। LBSM College से 12वीं (बायो साइंस) की पढ़ाई कर रहे सनोज खेती से भी जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि उनका अपने समाज और ग्रामीण जीवन से गहरा जुड़ाव बना हुआ है। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े सनोज मौर्या के एक ऐसे प्रयास की कहानी जिसकी जानकारी के आभाव में ग्रामीण उन सभी लाभ से वंचित हो जाते हैं जो योजना के रूप सरकार उनके लिए चला रही है।
समस्याओं को देखकर जागा बदलाव का संकल्प
सनोज ने बचपन से ही अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता की कमी, सरकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव और जरूरी सेवाओं तक सीमित पहुंच जैसी समस्याओं को करीब से देखा। इन्हीं चुनौतियों ने उन्हें समाज के लिए काम करने की प्रेरणा दी।
पढ़ाई और खेती के साथ-साथ उन्होंने लोगों से संवाद करना शुरू किया और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि जानकारी की कमी के कारण कई जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
ADIR फेलोशिप ने दिया नेतृत्व का मंच
ADIR Fellowship से जुड़ने के बाद सनोज के सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिली। अगस्त से अप्रैल तक चले इस सफर में उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए समुदाय के साथ भरोसेमंद रिश्ता बनाया। शुरुआती दिनों में लोगों का विश्वास जीतना उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन लगातार संवाद, मेहनत और ईमानदारी से किए गए प्रयासों ने उन्हें समुदाय के बीच पहचान दिलाई।
रुड़गिडीह बना बदलाव का केंद्र
सनोज ने अपने गांव रुड़गिडीह (हितकु) को ही अपने काम का केंद्र बनाया। गांव में कई लोगों को सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए उन्होंने जागरूकता सत्र, डॉक्यूमेंटेशन कैंप और सामुदायिक बैठकों का आयोजन शुरू किया। इन प्रयासों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलने लगी और वे जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए आगे आने लगे।
200 से अधिक कार्ड बनवाकर दिलाया स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ
अपने एक्शन प्रोजेक्ट के तहत सनोज ने ABHA और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष ध्यान दिया। अब तक वे 200 से अधिक कार्ड बनवाने में सफल रहे हैं, जिनमें 150 आभा कार्ड और 50 आयुष्मान कार्ड शामिल हैं। उनके इस प्रयास से कई परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें इन योजनाओं की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन अब वे स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ पा रहे हैं।
समाजसेवा ने बदला व्यक्तित्व
इस यात्रा ने सनोज के व्यक्तित्व को भी नई मजबूती दी। उन्होंने नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित किए। सार्वजनिक मंचों पर बोलने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सनोज के साथ जुड़े “चेंजमेकर्स” ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीमवर्क के जरिए उन्होंने अधिक लोगों तक पहुंच बनाई और समुदाय में जागरूकता फैलाने का काम किया।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना
ADIR फेलोशिप पूरी होने के बाद भी सनोज अपने सामाजिक कार्यों को जारी रखना चाहते हैं। उनका लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
सनोज कहते हैं, “मेरा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति जागरूक और आत्मनिर्भर बने, ताकि वह अपने अधिकारों और फैसलों के लिए खुद सक्षम हो सके।”
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
सनोज मौर्या जैसे युवा यह साबित कर रहे हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो बदलाव संभव है। उनका प्रयास केवल लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे




