CBSE Class 12th Result 2026: देश के करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हुआ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education/CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 ऑनलाइन माध्यम से यानी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किए गए।
CBSE 12th Result 2026 अन्य डिजिटल माध्यमों से चेक कर सकेंगे
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि अन्य कई माध्यमों से भी जारी किए गए हैं। अन्य माध्यमों में एसएमएस, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और आईवीआरएस समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से भी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आज के डिजिटल दौर में CBSE ने छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान बना दी है। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण समस्या आती है, तो छात्र दूसरे विकल्पों का भी उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 को किन-किन माध्यमों से डाउनलोड किया जा सकता है।
CBSE 12th Result 2026 Website कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई का रिजल्ट सबसे पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। सीबीएसई 12वीं परिणाम वेबसाइट के माध्यम से चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
1. सीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन दबाएं।
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
6. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
7. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
DigiLocker CBSE Result 2026 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
सीबीएसई बोर्ड द्वारा DigiLocker पर सीबीएसई रिजल्ट छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है। यह दस्तावेज कई जगह आधिकारिक रूप से मान्य होते हैं।
1. DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
3. एजुकेशन सेक्शन में जाकर सीबीएसई चुनें।
4. क्लास XII मार्कशीट 2026 पर क्लिक करें।
5. रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
6. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
7. इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर लें।
CBSE UMANG Class 12 Result 2026 ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 UMANG ऐप के जरिए भी छात्र आसानी से अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं। क्लास XII मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
1. UMANG ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें।
2. सर्च बार में सीबीएसई टाइप करें।
3. सीबीएसई रिजल्ट सर्विस चुनें।
4. क्लास 12 रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
5. रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करें।
6. रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Class 12th CBSE Result SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर इंटरनेट स्लो हो या वेबसाइट खुलने में परेशानी हो रही हो, तो छात्र SMS सेवा का उपयोग कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट चेक करने के लिए संभावित एसएमएस फॉर्मेट नीचे बताया जा रहा है:
CBSE12 <स्पेस> रोल नंबर
इसे बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही देर में मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। ध्यान दें कि एसएमएस सेवा शुरू होने पर सीबीएसई इसकी आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।
Check CBSE Marks Via IVRS से सीबीएसई क्लास 12वीं परिणाम
कुछ वर्षों में सीबीएसई ने आईवीआरएस (IVRS/Interactive Voice Response System) के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है। छात्र निर्धारित नंबर पर कॉल करके अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम सुन सकते हैं।


