CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज यानी 13 मई 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। करीब 18.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए।
CBSE Class 12 Results कुल 85.20% छात्र पास
लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित CBSE का 12वीं रिजल्ट में कुल 85.20% छात्र सफल हुए हैं।
CBSE Result 2026 लड़कियों का दबदबा बरकरार
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी आंकड़ें जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों की माने तो इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86%, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
CBSE Class 12 Results 2026 पास प्रतिशत में आई गिरावट
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12 रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुल पास प्रतिशत में गिरावट आई है। पिछले वर्ष यानी सीबीएसई 12 रिजल्ट 2025 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 88.39% था। इस साल इसमें 3.19% गिरावट आई है।
CBSE Results Class 12th Result कितने बच्चों ने दी परीक्षा
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 18,57,517 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 17,68,968 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
Class 12th CBSE Result वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
चरण 1- cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2- सीनियर स्कूल सर्टफिकेट एग्जामिनेशन (Class XII) रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट करें, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
चरण 5- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker CBSE Class 12 से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
छात्रों के लिए डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या हो रही है, तो छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-
1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
3. CBSE सेक्शन में जाएं
4. Class XII Marksheet 2026 चुनें
5. रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
6. मार्कशीट डाउनलोड करें
UMANG App CBSE Result और SMS से भी देखें रिजल्ट
उमंग ऐप के जरिए भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा बोर्ड ने SMS और IVRS सेवा भी उपलब्ध कराई है। इससे इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं।


