Campus Boom.
हिल टॉप स्कूल में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य डांस फेस्ट ‘CAVORT’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Where Creativity Meets Competition” रही, जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के कुल 125 प्रतिभागी छात्रों ने अपनी रंगारंग और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतियोगितात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। स्वर्ण जयंती वर्ष के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों—सभी के लिए आनंद, उत्साह और गर्व का अविस्मरणीय अवसर बन गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा तिवारी , शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की.




