Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में नर्सरी कक्षा के छात्रों के लिए एक्शन वर्ड्स एक्टिविटी का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने कई शारीरिक गतिविधियों द्वारा एक्शन वर्ड्स एवं साइन लैंग्वेज की जानकारी प्राप्त की। सभी बच्चे क्रियाकलाप के दौरान पूरे सत्र में सक्रिय रूप से शामिल रहे, कई नए एक्शन सीखे, और गतिविधि का पूरी तरह से आनंद लिया। यह सभी के लिए एक आनंदमय और समृद्ध सीखने का अनुभव था।
एक्शन वर्ड्स एक्टिविटी: भाषा और शब्दों की दुनिया को बच्चों ने अनोखे ढंग से जाना
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को एक्शन वर्ड्स के माध्यम से भाषा कौशल को विकसित करना था। बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ इस गतिविधि में भाग लिया और नए शब्दों को सीखा। इस प्रकार के क्रियाकलापों के आयोजन से प्री प्राइमरी विभाग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के सहायता मिलती है एवं बच्चे छोटी उम्र से ऊर्जावान तथा सक्रिय होते है। उन्होंने प्री प्राइमरी विभाग को इस एक्टिविटी सेशन के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।


