Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाई स्कूल का 35वां वार्षिक उत्सव माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिस्टुपुर में हर्षोल्लास संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी सह समाजसेवी सुमित शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सुमित शर्मा ने कहा है मुझे फर्क है कि मैं डेफोडिल्स हाई स्कूल का छात्र हूं जहां अध्ययन के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी भरा जाता है। आज वही अध्ययन और वही संस्कार के बदौलत में अपने जीवन को मानवता और इंसानियत के तरफ ले जा रहा हूं मुझे…

Read More

Campus Boom. करीम सिटी कॉलेज में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (CAD) के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय रहा ‘गणितीय तर्कणा और इनके अनुप्रयोग”। मुख्य वक्ता के तौर पर गणित विभाग के सहायक-प्राध्यापक डॉ. शाहिद अहमद हाशमी थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कैड की कन्वेनर डॉ संध्या सिन्हा ने स्वागत करते हुए विषय का परिचय दिया। विषय प्रवेश कराते हुए उन्होंने कहा कि गणितीय तर्कणा के माध्यम से, व्यक्ति गणित विज्ञान के साथ जीवन की समस्याओं को हल करने, समाधान विकसित करने, तार्किक निष्कर्ष निकालने और समाधानों के अनुप्रयोग को समझने में अधिक कुशल हो जाता है। वर्तमान…

Read More

Campus Boom. बाल दिवस के अवसर पर शहर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बाल दिवस सप्ताह (14–20 नवंबर) इस वर्ष भी उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित बच्चों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विषयों पर थीम-आधारित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसी क्रम में आयोजित प्रदर्शनी एवं स्टॉल गतिविधियों में आदर्श सेवा संस्थान के विशेष स्टॉल पर ‘वायु वीर’ ने पर्यावरण जागरूकता को केंद्र में रखते हुए अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की। वायु वीर’ कार्यक्रम आदर्श सेवा संस्थान और महिला कल्याण समिति की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पर्यावरण…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में “जनजातीय गौरव वर्ष महोत्सव” के अंतर्गत एक व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने अपने स्वागत भाषण से की। उन्होंने “जनजातीय गौरव वर्ष” के महत्व और भारत सरकार द्वारा जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु उठाए गए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला। इसके बाद अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अधिकारी डॉ. मनोज हुमने, प्रमुख, वैज्ञानिक, एनएमएल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया। अपने प्रेरक व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. संजीव कुमार बिरुली, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव…

Read More

Campus Boom.  कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में परिधान को लेकर विरोध जताया है. मीडिया बयान जारी करते हुए सोनू ठाकुर ने कहा है कि महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में स्वदेशी परिधान को दरकिनार कर यूरोपीय शैक्षणिक परिधान “गाउन ” जो अंग्रेजों द्वारा भारतीय शिक्षा पद्धति को गुलाम बनाने के लिए विश्वविद्यालयों में थोपा गया की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय न केवल भारतीय सांस्कृतिक गौरव के विपरीत है बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ग़ुलामी मानसिकता को भी उजागर करता है। जब…

Read More

Campus Boom. दीक्षांत समारोह छात्राओं के संघर्ष, ज्ञान, प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व का प्रमाण है। साथ ही यह दीक्षांत समारोह इन छात्राओं के जीवन के महत्वपूर्ण यात्रा का प्रारंभ भी है। यह बातें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति और मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह XLRI ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की छात्राओं ने इंटरमीडिएट कॉलेज से विश्वविद्यालय बनने तक के सफर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह विश्वविद्यालय हजारों बेटियों…

Read More

Campus Boom. साहित्य कला फाउंडेशन के द्वितीय साहित्यिक अनुष्ठान- ‘छाप’ झारखंड का अपना बुक फेस्टिवल- के दूसरे व अंतिम दिन हिंदी के अलावा अंग्रेजी, ओड़िया, मैथिली व भोजपुरी भाषा की भी सुगंध फैली। अलग-अलग भाषायी सत्रों में जाने-माने विद्वान साहित्यकारों ने क्षेत्रीय भाषा की रचनाओं की देसी महक से श्रोताओं को न केवल सराबोर किया, बल्कि रचनाधर्म के स्तर से भी परिचित कराया। बिष्टुपुर स्थित होटल एल्कोर में परिचर्चा की शुरुआत कबीर में प्रेम और कबीर से प्रेम : संदर्भ अकथ कहानी प्रेम के जरिए कबीर की कविता और उनके समय के मर्म पर बातों से हुई। इसमें लेखक पुरुषोत्तम…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर ने आज इलेक्ट्रोथर्म (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य उन्नत सामग्रियों के विकास, इलेक्ट्रिकल स्टील्स और धातुकर्म नवाचारों के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है। यह एमओयू इलेक्ट्रिकल स्टील्स, नए मिश्रधातु तंत्र, क्षरण-रोधी एवं फंक्शनल कोटिंग्स, तथा विनिर्माण एवं रणनीतिक क्षेत्रों के लिए महत्त्वपूर्ण आयात-प्रतिस्थापन सामग्रियों के विकास में सहयोगी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को गति देगा। साझेदारी में संयुक्त प्रयोगशाला एवं पायलट-स्तरीय परीक्षण, सत्यापन, तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान तथा नई सामग्रियों और प्रक्रियाओं का आकलन शामिल है। इस अवसर पर दोनों संस्थानों…

Read More

Campus Boom.  अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आदर्श सेवा संस्थान एवं रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर्स’ मीटिंग का आयोजन होटल कैनलाइट, साकची में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रेम प्रकाश, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य सुधीर कुमार, आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल, रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन से सुजॉय भट्टाचार्या, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (सोनारी थाना) परेश राजवार, अन्य पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न सिविल सोसायटी संगठनों के सदस्य, पीएलवी सदस्य, घाटशिला…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में 17/11/2025 को विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ सुधीर कुमार साहु, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम, विकास पदाधिकारी एवं स्पोर्ट्स – और कल्चर कमिटी के चेयरमैन डॉ. सनातन दीप तथा विश्वविद्यालय की मीडिया कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे। आगामी 19 नवंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में होने वाले इस भव्य आयोजन से संबंधित सभी प्रमुख जानकारियाँ…

Read More