Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में 17/11/2025 को विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ सुधीर कुमार साहु, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम, विकास पदाधिकारी एवं स्पोर्ट्स – और कल्चर कमिटी के चेयरमैन डॉ. सनातन दीप तथा विश्वविद्यालय की मीडिया कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे। आगामी 19 नवंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में होने वाले इस भव्य आयोजन से संबंधित सभी प्रमुख जानकारियाँ…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. कोल्हन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारी पूर्ण करने के लिए 18 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। कुलपति प्रो(डा.)अंजिला गुप्ता के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉक्टर संजय कुमार के अध्यक्षता में कोल्हन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी उप समितियां के संयोजकों की बैठक दीक्षांत सभागार में ही आयोजित की गई। सभी विभागों से यह जानकारी प्राप्त की गई कि उनको दिए गए कार्यों का संपादन किस स्तर तक हुआ है। परीक्षा विभाग की तैयारी के संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रिंकी दोराई एवं ओएसडी डॉ प्रभात सिंह ने जानकारी दिया की सत्र 22…
– राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी होगी मुख्य अतिथि – ख्यातिलब्ध गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र समेत विभिन्न भाषाओं के जाने-माने विद्वान करेंगे शिरकत Campus Boom. साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित ‘साहित्य कला फाउंडेशन’ के वार्षिक पुस्तक महोत्सव ‘छाप’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन इस वर्ष जमशेदपुर के बिष्टुपुर में होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होटल एल्कोर में 17 एवं 18 नवंबर को होगा। झारखंड के अपने पुस्तक महोत्सव के इस संस्करण में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, मैथिली, ओड़िया एवं जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों पर चर्चा के सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन सत्र 17 नवंबर (सोमवार) को सुबह…
Campus Boom. यूनाइटेड क्लब बिष्टुपुर में रविवार को डॉ शांति सुमन श्रद्धांजलि एवं स्मृति-संवर्द्धन समारोह हुआ. डॉ चेतना वर्मा ने उनके गीत ‘एक कतरा सुख’ से कार्यक्रम की शुरुआत की. कथाकार जयनंदन ने कहा कि उनकी रचनावली निकलनी चाहिए. उन्होंने उनकी ‘बेरोजगार हम’ कविता सामने रखते हुए कहा कि जितनी प्रतिष्ठा उन्हें मिलनी चाहिए, नहीं मिल पायी. शांति सुमन के भाई डॉ बुद्धिनाथ ने कहा कि उनकी रचना में पतंग के पंख के साथ-साथ दीपक के लौ भी हैं. मुजफ्फरपुर के डॉ चितरंजन कुमार ने कहा कि उन्हें समझने के लिए नवगीत, जनगीत के साथ-साथ उनके गद्य में भी हमें…
Campus Boom. बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। बाल मेला का आयोजन भी विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया था। मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या सिमरन सिन्हा के करकमलो द्वारा हुआ। विद्यालय के सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अगर हम चांद और मंगल पर पहुंच चुके हैं तो इसके नीव रखने वाले आधुनिक भारत के जनक जवाहरलाल…
Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर ने वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने और उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की दुनिया से परिचित कराने के उद्देश्य से होली क्रॉस स्कूल, पटेलबगान के 59 छात्रों और 3 शिक्षकों के लिए एक प्रयोगशाला यात्रा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीएसआईआर-जिज्ञासा वर्चुअल लेबोरेटरी परियोजना के तहत आयोजित किया गया था। सुबह में एक उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और विभिन्न तकनीकी विकास और अग्रणी…
Campus Boom. बाल ज्ञान पीठ स्कूल में हर्षोल्लास के साथ बाल मेला का सफल आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशियाँ, रचनात्मकता और उत्साह से वातावरण जीवंत रहा। अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा दास, विधायक – पूर्वी सिंहभूम रहीं, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय के चेयरमैन राकेश्वर पांडेय, सचिव रवींद्रनाथ तिवारी, प्रशासक सुरेन्द्र सिंह, सलाहकार पुष्पा सिंह तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे…
Campus Boom. शहर के रेड क्रॉस भवन सभागार में आज एक विशेष साहित्यिक माहौल देखने को मिला, जब बाल कवियों द्वारा लिखित कविता संग्रह “उड़ान” का भव्य विमोचन किया गया. इस अनोखी पुस्तक में शहर के कुल 58 बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक सूत्र में पिरोया गया है. “उड़ान” केवल एक किताब नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाओं और संवेदनाओं का सुंदर संग्रह है. इसमें प्रकृति की सुंदरता, मां की ममता, पिता के संघर्ष, बहन के स्नेह से लेकर आतंकवाद, सामाजिक मुद्दों और राजनीति जैसे गंभीर विषयों पर भी बच्चों ने अपनी सोच को शब्दों में ढाला है. इस संग्रह…
Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा समर्थित उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के तत्वावधान में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) तथा सहयोगी उद्योगों के लिए “जंग और घर्षण रोधी कोटिंग प्रौद्योगिकी” विषय पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 12 नवम्बर 2025 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई एवं सहयोगी उद्योगों के पेशेवरों में जागरूकता, तकनीकी ज्ञान तथा कौशल विकास को प्रोत्साहित करना था। इसमें उन्नत सतह अभियांत्रिकी और सुरक्षात्मक कोटिंग प्रौद्योगिकी से संबंधित नवीनतम अवधारणाओं, सामग्री चयन, प्रदर्शन मूल्यांकन एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों पर उपयोगी जानकारी प्रदान की गई,…
Campus Boom. अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर में झारखंड स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का संयुक्त आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि “झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति और मौलाना आज़ाद के शिक्षा दर्शन— दोनों हमारे राष्ट्र की पहचान और प्रगति के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का साधन बनाएं और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।” झारखंड…

