Author: Campus Boom

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में चल रहे सुरक्षा जागरूकता साप्ताहिक अभियान का आज समापन हुआ। जागरूकता अभियान के अंतिम दिन विद्यालय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छोटा गोविंदपुर एवं आस पास के क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन हुआ। बच्चों ने नाटक एवं रैली के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर देते हुए सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को जागरूक…

Read More

Campus Boom. आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों से मिल उनकी समस्याओ क़ो समझा और कोल्हान विश्वविधालय के कुलपति से मिल समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए। छात्रों की मांगें वाजिब हैं और विश्वविद्यालय को उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए। – परीक्षा शुल्क वसूली रोकना: विश्वविद्यालय को छात्रों से अतिरिक्त परीक्षा शुल्क वसूलने की प्रक्रिया को तुरंत रोकना चाहिए। – मार्कशीट की समस्या का समाधान: विश्वविद्यालय को पुराने मार्कशीट के साथ नया मार्कशीट देने की प्रक्रिया को…

Read More

Campus Boom. एमबीएनएस समूह के संस्थानों में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेहंदी डिज़ाइन, फेस मेकअप, गीत गायन, नृत्य, रैंप वॉक, रक्षाबंधन, आभूषण निर्माण व छतरी सजावट जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने छात्रों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए आत्मविश्वास व कौशल विकास का मंच प्रदान किया।

Read More

Campus Boom. कहते हैं जिद जिंदगी बदल देती है, और अगर जिद शिक्षा की हो तो उम्र और समय न मायने रखते है और न वो किसी की मोहताज होती है. उच्च और सर्वोच्च शिक्षा ग्रहण करने की कुछ ऐसी ही जिद एक ऐसे मजदूर ने की जिसके सामने कई चुनौतियां थी, जिसका उसने सामना करते हुए अपनी पढ़ने की ललक को न केवल पूरा किया और न एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया बल्कि हजारों मजदूरों के लिए आज प्रेरणास्रोत बन गए हैं. जी हां मजदूर, एक मजदूर जिसने नौकरी और कर्मचारी यूनियन की जिम्मेदारी को देखते हुए पीएचडी…

Read More

Campus Boom. नव ज्योति विद्या मंदिर,जगन्नाथपुर गम्हरिया में झारखंड के दिशोम गुरु स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि। मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव , प्रधानध्यापिका श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव , उप प्रधानाचार्य वंदना सिंह समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजुद रहे। डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन के जीवन संघर्षों के बारे में सबको बताया और झारखंड राज्य के स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान से सभी को अवगत कराया। दो मिनट मौन रख के सभी ने स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें याद…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता साप्ताहिक अभियान का उद्घाटन विद्यालय प्राचार्य अवधेश सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को विभिन्न सुरक्षा नियमों से अवगत कराना, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के सीनियर सेकेंडरी विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा मानसिक एवं व्यवहारिक सुरक्षा की थीम पर एक लाघिनाटिका की प्रस्तुति हुई जिसकी सभी ने प्रशंसा की. विद्यालय द्वारा आयोजित इस साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत पूरे सप्ताह विद्यार्थियों द्वारा स्किट,…

Read More

Campus Boom. डेफोडिल्स उच्च विद्यालय बारीडीह, जमशेदपुर में झारखंड राज्य के जनक शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.  दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा एक व्यक्ति का मानव जीवन ऐसा ही होना चाहिए जैसा हमारे दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का था। गुरु जी अपना संपूर्ण जीवन झारखंड राज्य के निर्माण और सृजन में व्यक्त किया झारखंड बनने से लेकर इसे समृद्धि के शिखर तक पहुंचने में अपना पूरा जीवन लगा दिए.…

Read More

– राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पंडित संदीप और परिमल दा ने वाकई बांधा गजब का शमां Campus Boom. उत्तर प्रदेश संघ द्वारा संचालित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को एन एविनिंग ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक का आयोजन किया गया। शास्त्रीय संगीत की इस सरिता में संतूर और तबला की संगत की धारा का ऐसा प्रवाह हुआ कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। आखिर मंच पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित संदीप चटर्जी और आनंदित परिमल चक्रवर्ती की जोड़ी जो थी। पंडित संदीप को यदुभट्ट पुरस्कार भी मिला हुआ है। दोनों कोलकाता से। संतूर पर अंगुलियों के जादू और तबले…

Read More

Campus Boom. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत होने और उनके स्वस्थ होने तक उनके मंत्रालय के विभागों का बंटवारा (बंटवारा) दो मंत्री के बीच कर दिया गया है. रामदास सोरेन के प्रारम्भिक शिक्षा मंत्रालय को उच्च शिक्षा मंत्री सुदीप कुमार के हवाले कर दिया गया है. वहीं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी मंत्री दीपक बरवा को दी गई है. क्योंकि मालूम हो कि झारखंड विधानसभा के तृतीय सत्र ( मानसून सत्र) चल रहा है ऐसे में विधानसभा में विभिन्न विभागों से संबंधित सवाल जवाब आ सकते हैं ऐसे में रामदास सोरेन के विभाग से…

Read More

Campus Boom. एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, जमशेदपुर की प्रेक्षागृह में वार्षिक पुरस्कार समारोह 2024-2025 हर्षोल्लास के साथ दिनांक 2 अगस्त 2025 को मनाया गया। जिसमें छात्रों क उत्कृष्टता और उपलब्धियों के लिए शैक्षणिक सह-पाठ्यक्रम क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों का एक वर्ष की उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए छात्र, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमशेदपुर टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Chief CSR & CEO TSF सौरव रॉय, विद्यालय अध्यक्ष दिवाकर सिंह जी एवं विद्यालय प्राचार्या मौसमी दास के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। छात्रों द्वारा प्रार्थना व…

Read More