Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

जमशेदपुर. साहित्य की खुशबू फैलाने वाली शहर की चिरपरिचित साहित्यिक संस्था हुलास द्वारा बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में “सवान – मनभावन” के रूप कवि सम्मेलन का आयोजन को किया गया. जिसमें मुख्य अथिति के रूप में इंद्रदेव प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजु ठाकुर साथ ही साथ हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला और वर्तमान अध्यक्ष श्यामल सुमन मंच पर उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, मां शारदे की डॉ रागनी रंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया. मुख्य अथिति व विशिष्ट अतिथि संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सावन, भादौ मास दो, मूल सृजन…

Read More

जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ के ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (एक्सओएल) के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ड्यूश बैंक की एमडी सह भारत में ड्यूश बैंक की एचआर हेड माधवी लाल उपस्थित थी. इस दौरान एक्सएलआरआई में ऑनलाइन कोर्स के जरिए पढ़ाई करने वाले कुल 108 विद्यार्थियों के बीच सर्टिफिकेट और मेडल का वितरण किया. इस अवसर पर माधवी लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआई के साथ गहरा लगाव है. उन्होंने भी इसी संस्थान में ना सिर्फ पढ़ाई पूरी की बल्कि यहीं उनके पति भी मिले. कई यादें एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ी…

Read More

जमशेदपुर. डॉ उदय हयात की भोजपुरी गजल गीत संग्रह ‘बार के दीअरी दहा दिहिला’ का लोकार्पण पेंशनर कल्याण समाज साकची में अरविंद विद्रोही, प्रदीप भोजपुरिया, मनोकामना सिंह, पूर्व कमिश्नर मोहन राय के अध्यक्ष मंडल में लोकार्पित हुई. जलेस अध्यक्ष अशोक शुभदर्शी ने बधाई संदेश मे कहा कि उदय हयात ने इस पुस्तक में भोजपुरी समाज की श्रम संस्कृति को उभारा है. समीक्षक दिव्येन्दु त्रिपाठी ने उदय हयात के बिम्ब योजना एवं मध्य वर्गीय चेतना की प्रशंसा की. भोजपुरी भइया प्रदीप सिह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उदय हयात ने अपने गंवई संस्कार को गजल और गीत में ढाला है,…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में भाभा अटॉमिक सेंटर के वैज्ञानिकों के व्याख्यान का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डायरेक्टर, हेल्थ सेफ्टी एंड एनवायरमेंट ग्रुप, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर डॉ डी असवाल उपस्थित थे. मुख्य वक्ता डॉ डी असवाल ने कहा कि रेडियेशन के विषय लोगों के मन, समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां है. ऐसा नहीं है कि हर तरह का रेडिएशन नुकसान जनक है. गामा किरणों के विषय में बताया कि यह हमारे वातावरण में मौजूद है लेकिन इससे नुकसान नहीं पहुंचता. यदि इसका स्तर बढ़ जाए तभी यह नुकसान दायक है. न्यूक्लियर एनर्जी के…

Read More

जमशेदपुर. छोटा गोविंदपुर स्थित ‘विग इंग्लिश स्कूल’ में इंट्रा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने भाग लेकर अपनी विवेकशीलता और बौद्धिकता का परिचय  दिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. जूनियर क्विज प्रतियोगिता का संचालन बिंदु करवा ने और सीनियर क्विज प्रतियोगिता का संचालन श्वेता कुमारी ने किया जिसमें इन्होंने छह राउंड में बच्चों से सामान्य ज्ञान, ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे. बच्चों ने अपने बौद्धिकता का प्रदर्शन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए. ये है प्रतियोगिता के विजेता सीनियर ग्रुप विजेता – अभिआनंद, अनिक घोष, अश्विन कुमारजूनियर ग्रुप विजेता – इशिता नायक, शनाया सौम्या, काव्या सावर्ण, अभिषेक महतो इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर के पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष एवं मुखिया प्रमिला बेसरा ने संयुक्त रूप से ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष ने कहा की झारखंड सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं अच्छे शिक्षा देने के उद्देश्य से ज्ञान केंद्र पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है. इसी कड़ी में आज पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत में इस कार्य की शुरुआत की गई है. पारितोष सिंह ने कहा कि जो बच्चें महंगी किताबें नहीं खरीद सकते वो यहां आकर इसका लाभ उठा…

Read More

जमशेदपुर. 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सलामी दी. मौके पर उन्होंने देश की आजादी और इसके लिए दी गई बलिदानी को बताते हुए सेनानियों को याद किया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि आजादी हमें काफ़ी कठिनाई, संघर्ष और खून के बलिदान कि बदौलत मिली है इसलिए इसके महत्व को समझना चाहिए. उन्होंने सभी से अपने देश के प्रति एक अच्छे और सच्चे नागरिक बनने की अपील की. प्राचार्य डॉ झा ने कॉलेज की गतिविधि, किये जा रहे शैक्षणिक कार्यों की जानकारी भी दी. उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह द्वारा झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर उनके द्वारा एनसीसी के परेड का निरीक्षण किया गया. अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने कक्षा में छात्र छात्राओं को आजादी का महत्व बताया जाना चाहिए. इस आजादी को लेकर कितने धरती मां के पुत्रों ने अपना बलिदान दिया था. इससे वर्तमान समय में युवाओं को अवगत कराया जाना चाहिए. इस अवसर पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा…

Read More

जमशेदपुर. उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियारा, नीमडीह मे ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया जिसमे जमीन दाता ठाकुर दास गोप के परिवार के एक बुजूर्ग उपस्थित हुए. सबसे पहले बच्चों की रैली ने नारा लगाते हुए जुगीलौंग और फिर पुरियारा का भ्रमण किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह और जमीनदाता के संयुक्त तत्वावधान में झंडोत्तोलन किया गया. राष्ट्रगान की प्रस्तुति बैंड की आवाज, माइक्रोफोन का स्टीरियो और उसके ऊपर बच्चों की आवाज ने इसे विशेष बना दिया. इसके बाद बंकिम चटर्जी का गीत ‘बंदे मातरम’ की प्रस्तुति शिक्षक नवघनश्याम दास ने की. सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

Read More

जमशेदपुर. 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के साकची अमानत रोड स्थित क्वार्टर नंबर 5 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. क्लब के अध्यक्ष संजीव शर्मा (संजीव भारद्वाज) ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. राष्ट्रगान के बाद उन्होंने मौजूद क्लब के सदस्यों को सम्बोधित किया. अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल सुविधा के लिए शहर के कुछ अस्पताल और नर्सिंग होम से बात हो चुकी है. जहां क्लब के सदस्य, उनके आश्रितों को निःशुल्क ओपीडी और तय छूट के साथ जांच की सुविधा मिलेगी. यह पहला मौका…

Read More