जमशेदपुर. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में प्राइमरी सेक्शन की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की थीम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. रिसोर्स पर्सन के तौर पर रविंदर कौर ने बच्चों को जानकारी दी. इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर परामर्श प्रक्रिया के आधार पर विचाराधीन समस्याओं पर सलाह देना तथा उन्हें जागरूक करना था. कार्यशाला के दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक तथा मानसिक बदलावों पर भी चर्चा हुई तथा इस क्रम में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. विद्यालय द्वारा छात्राओं को…
Author: Vikash Srivastava
जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष अंग्रेजी विभाग की मेधावी छात्रा कर्णिशा दास ने 28-29 अगस्त को नेपाल में आयोजित साउथ एशियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप – 2024 में भाग लिया और “इंडिविजुअल काता इवेंट” में द्वितीय एवं “टीम काता इवेंट” में तृतीय स्थान प्राप्त किया है. यह प्रतियोगिता दशरथ स्टेडियम, काठमांडू नेपाल में आयोजित किया गया था. कुलपति महोदया ने कर्णिशा दास की इस उपलब्धि पर बहुत गौरव का अनुभव करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने इस बात के प्रति भी बहुत गर्व का अनुभव किया कि विश्वविद्यालय की छात्राएं…
जमशेदपुर. 22 अगस्त 4 सितंबर तक चलने वाले झारखंड उत्पाद विभाग सिपाही बहाली परीक्षण को स्थगित कर दिया गया. 3, 4 और 5 सितंबर की दौड़ अभी बाकी थी. लेकिन सोमवार देर शाम झारखंड सरकार पुलिस मुख्यालय की ओर से नोटिस जारी कर सूचना दी गई है. मालूम होगी राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र में चल रही दौड़ परीक्षण में अब तक 9 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जबकि हर दिन 100 से भी ज्यादा अभ्यर्थियों की बेहोश होने की घटना घट रही है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी रोष जताते हुए राज्य भर…
जमशेदपुर. क्लैट के प्रवेश परीक्षा के शुल्क कम करने के लिए जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता अमर तिवारी ने उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार से मांग की थी. पत्र के माध्यम से अमर ने बताया गया था कि क्लैट के द्वारा हर साल लॉ के क्षेत्र में नामांकन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है परंतु उस परीक्षा शुल्क में कटौती नहीं की जा रही है. शुल्क के नाम पर 4000रुपये सामान्य कोटि का दिया है और अन्य के लिए 3500 रुपये. सिर्फ प्रवेश परीक्षा के लिए एक गरीब छात्रों के लिए 4000 रुपये काफी ज्यादा है जिससे गरीब छात्र हर…
जमशेदपुर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा को लेकर रवींद्र भवन सभागार, साक्ची में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. cyber Peace संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा जमशेदपुर, बोडाम, पटमदा, पोटका के सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यशाला में तकनीक के इस युग में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों व जटिलताओं पर चर्चा की गयी तथा शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दिया गया. प्रवक्ताओं ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर…
जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव क्रोनोस 4.0 का समापन हो गया. इस एचआर कॉन्क्लेव में दुनिया भर की कंपनियों में एचआर के क्षेत्र में होने वाली बेस्ट प्रैक्टिस पर सभी वक्ताओं ने चर्चा की. इस बार क्रोनोस का थीम था एचआर फॉर द मॉर्डन लीडर : ब्रिजिंग द गैप बिटविन एचआर एंड नॉन एचआर फंक्शंस. उक्त थीम पर करीब दर्जन भर दिग्गजों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान मुख्य रूप से यह बात उभर कर सामने आयी कि आने वाले दिनों में किसी भी इंडस्ट्री में एचआर की भूमिका काफी चुनौती पूर्ण होने वाली है. एचआर में एआइ की…
जमशेदपुर. साहित्यकार व महाभारत धारावाहिक के पठकथा लेखक डॉ राही मासूम रजा की जयंती पर हिंदी विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर में विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया. अतिथि वक्ता के रूप में वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गुड़िया थी. सेमिनार में विषय प्रवेश करते हुए विभाग की प्रो डॉ संध्या सिन्हा ने कहा कि डॉ राही मासूम रजा अपने को गंगा का बेटा कहते थे. डॉ राही मासूम रज़ा एक ऐसे रचनाकार के रूप में प्रतिष्ठित हुए, जिनकी रचनात्मक उम्र संस्कृत से उर्दू तक और महाकाव्य से ग़ज़लों तक की रही है. भारतीय संस्कृति…
जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) का शिष्टमंडल झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री रामदास सोरेन मिलकर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेसित किया. साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने अपनी पुरानी मांगों को मंत्री के समक्ष रखते हुए उसे पूरा कराने की बात कही. प्रतिनिधि मंडल में टाकू के सचिव डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सचिच डॉ बिनय कुमार सिंह, सदस्य डॉ प्रभात कुमार सिंह, प्रो बिनोद कुमार, डॉ मनोज कुमार साव, डॉ अशोक कुमार रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. प्रतिनिधि मंडल ने लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जिसमें ओपीएस का संकल्प जारी करने, झारखंड राज्य के…
जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति के मामले की समीक्षा कर जल्द से जल्द प्रणाम देने का काम करूंगा. यह बातें हेमंत सोरेन सरकार में 12वे मंत्री के तौर पर शामिल होने और शपथ ग्रहण के बाद शहर पहुंचे मंत्री रामदास सोरेन ने पत्रकारों से विशेष बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं. राजभव से सरकार की और से नाम और प्रस्ताव पूर्व में ही मांग गया था, उस संबंध में क्यों देरी है इसको मंत्री ने सोमवार को विभागीय सचिव के साथ समीक्षा बैठक में देखने की बात…
जमशेदपुर. रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर “इंडियन नॉलेज सिस्टम और नैक बायनरी सिस्टम”पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हो गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ बिनय कुमार सिंह और सम्मानित अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ संजय गोराई उपस्थित थे. अतिथि वक्ता और रिसोर्स पर्सन के तौर पर डाॅ दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ विजय प्रकाश एवं डॉ विनय कुमार गुप्ता उपस्थित थे. कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और स्वागत गीत के साथ हुआ. कॉलेज के सचिव गौरव बचन…

