India Post GDS Recruitment 2026: यदि आप ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस के विभिन्न पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दें कि इंडिया पोस्ट ने हाल ही में ग्रामीण डाक सेवा के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस संबंध में जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II जुलाई 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जीडीएस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवारों को उक्त जीडीएस पदों पर आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले वन-टाइम-रेजिस्ट्रेशन करना होगा। वन-टाइम-रेजिस्ट्रेशन की सुविधा आगामी 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक उपलब्द्ध होगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार, जीडीएस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के योग्य एवं पात्र उम्मीदवार 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवेदन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। आइए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की तिथि, रिक्तियों की संख्या, योग्यता, वेतन, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से।
India Post GDS Bharti 2026 हाइलाइट
भर्ती संगठन का नाम – इंडिया पोस्ट (India Post)
भर्ती का नाम – इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026
पद का नाम – ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक
रिक्तियों की संख्या – नोटिफिकेशन देखें
आवेदन की अंतिम तिथि – 21 सितंबर 2026
आयु सीमा – 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक
आवेदन शुल्क –100 रुपये
चयन प्रक्रिया – अधिसूचना देखें
वेतन – 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट – indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
India Post GDS Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथि
इंडिया पोस्ट अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पोस्ट डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां निर्धारित की गई है। उक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को इन महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है।
वन-टाइम-रेजिस्ट्रेशन – 31 अगस्त 2026 से लेकर 19 सितंबर 2026, शाम पांच बजे तक
ऑनलाइन आवेदन की तिथि – 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2026 , शाम पांच बजे तक
आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि – 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2026, शाम पांच बजे तक
आवेदन सुधार विंडो – 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर 2026, शाम पांच बजे तक
India Post GDS Vacancy भारतीय पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए पात्रता
गौरतलब हो कि जीडीएस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। ग्रामीण डाक सेवक के विभिन्न पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जीडीएस पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार के पास भारत सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त किसी स्कूल शिक्षा बोर्ड से जारी 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए। 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण अंक होना भी जरूरी है। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए।
बता दें कि अलग-अलग पद और क्षेत्र के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की जानकारी विभाग की अधिसूचना के Annexure-III में दी गई है। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपने पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
जीडीएस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार में अन्य कुछ योग्यताएं भी होनी चाहिए। जैसे, अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, कुछ मामलों में उम्मीदवार के पास दोपहिया वाहन या हल्का मोटर वाहन चलाने का ज्ञान होना साइकिल चलाने के ज्ञान के बराबर माना जा सकता है।
उम्मीदवार के पास आजीविका का पर्याप्त साधन होना चाहिए।
India Post GDS Bharti 2026 जीडीएस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
ग्रामीण डाक सेवक के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष की आयु सीमा प्राप्त करनी होगी। बता दें कि विभिन्न श्रेणियों के तहत अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
India Post GDS Salary जीडीएस पद पर वेतन और अन्य लाभ
GDS Recruitment 2026 के तहत ग्रामीण डाक सेवक को नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह सामान्य वेतनमान के बजाय समय-संबंधी निरंतरता भत्ता(TRCA) के रूप में पारिश्रमिक दिया जाता है। इसमें निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर हर साल 3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से समय-समय पर घोषित दरों के अनुसार इस पर महंगाई भत्ता भी दिया जाता है।
जीडीएस को टीआरसीए के अलावा कुछ अन्य भत्ते और सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं। इनमें जीडीएस ग्रैच्यूटी और सेवा से कार्यमुक्ति लाभ योजना शामिल हैं। सेवा से कार्यमुक्ति लाभ योजना नियमित कर्मचारियों के लिए लागू नेशनल पेंशन स्कीम के समान एक सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था है। इन लाभों से संबंधित विस्तृत नियम जीडीएस रूल्स और डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जीडीएस के अलग-अलग पदों के लिए प्रारंभिक TRCA स्लैब इस प्रकार है:
ब्रांच पोस्ट मास्टर – 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक
सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर /डाक सेवक – 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक


