RRB Group D Result 2026 OUT: आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। रेलवे चयन बोर्ड ने आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट 2026 आज 1 जुलाई को जारी कर दिया है। आरआरबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट घोषित किया है।
गौरतलब हो कि आरआरबी ग्रूप डी की परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया। ग्रूप बी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट रेलवे चयन बोर्ड के क्षेत्रीय वेबसाइट्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रूप डी रिक्तियों का संख्या
आरआरबी ग्रूप डी भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे में 32,438 ग्रुप डी (लेवल-1) पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि रेलवे चयन बोर्ड ने आरआरबी रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी किया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट मेरिट लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरणों का उपयोग कर ऑनलाइन प्रक्रिया से आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट के बाद क्या?
रेलवे चयन बोर्ड द्वारा जारी आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट में अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची होगी। इस सूची के आधार पर आरआरबी ग्रूप डी लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बता दें कि आरआरबी ग्रूप डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण शारीरिक परीक्षण या फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आरआरबी ग्रूप डी भर्ती अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा।
RRB Group D Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें?
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी (Railway Recruitment Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट 2026 (CEN 08/2024)” लिंक पर क्लिक करें।
आरआरबी ग्रूप डी परिणाम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं (मोबाइल पर Search विकल्प का उपयोग करें)।
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।
रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
आरआरबी ग्रूप डी रिजल्ट मेरिट लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर लें।


