UPSC CDS II 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (Combined Defence Services Examination/CDS) II 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2026 प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रक्षा अकादमी (IMA), भारतीय नौसेवा अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और अधिकारियों का प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में प्रवेश दिया जाएगा। इस बार यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 451 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS II 2026) परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित रक्षा भर्ती परीक्षा है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी।
UPSC CDS II 2026 हाइलाइट्स
परीक्षा का नाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS II 2026)
आयोजक संस्था: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
कुल रिक्तियां: 451 पद
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2026 (शाम 6 बजे तक)
आवेदन मोड: ऑनलाइन
आवेदन शुल्क: 200 रुपये
परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2026 (रविवार)
आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in / upsconline.nic.in
UPSC CDS 2026 Important Dates महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जून 2026 (शाम 6 बजे तक)
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: सितंबर 2026 के पहले सप्ताह
लिखित परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2026
UPSC CDS 2026 Vacancy यूपीएसससी सीडीएस रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी सीडीएस II 2026 के तहत विभिन्न अकादमियों में सीटें उपलब्ध हैं। इस वर्ष यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल मिलाकर 451 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अंतिम संख्या में बदलाव संभव है। यूपीएसससी सीडीएस रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है –
भारतीय रक्षा अकादमी (IMA)- 100 रिक्तियां
भारतीय नौसेना अकादमी (INA)- 26 रिक्तियां
भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA) – 32 रिक्तियां
अधिकारियों का प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष ) – 275 रिक्तियां
अधिकारियों का प्रशिक्षण अकादमी (महिला) – 18 रिक्तियां
UPSC CDS 2026 Eligibility पात्रता मानदंड
यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। सीडीएस परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई है-
शैक्षणिक योग्यता
आईएमए/ओटीओ: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
आईएनए: इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E./B.Tech)
एएफए: स्नातक के साथ 12वीं में फिजिक्स और गणित या इंजीनियरिंग डिग्री
आयु सीमा
आयु सीमा अकादमी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, सामान्यतः 19 से 25 वर्ष के बीच। उम्मीदवारों को विस्तृत आयु सीमा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
UPSC CDS II 2026 Application Fee आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवार: 200 रुपये
एससी/एसटी एवं सभी महिला उम्मीदवार: शुल्क से पूर्ण छूट
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
UPSC CDS 2026 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
चरण 2: वन टाइम रेजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
चरण 3: “CDS II 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
चरण 5: फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
चरण 7: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
UPSC CDS II 2026 चयन प्रक्रिया
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण लिखित परीक्षा है। यह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की परीक्षा होगी। दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और मानसिक योग्यता का परीक्षण होगा। इसके बाद अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण होगा।


