CBSE Result 2026 Statistics: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education/CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष लगभग 18 लाख से अधिक छात्रों को सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार था। बोर्ड द्वार जारी कक्षा 12वीं रिजल्ट के साथ कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इस साल सीबीएसई 12 नतीजों में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा।
CBSE Class 12 Result 2026 त्रिवेंद्रम जिले ने किया टॉप, 95.62% पास
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार त्रिवेंद्रम (Thiruvananthapuram) क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.62% पास प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया। कुल मिलाकर इस वर्ष का परिणाम संतोषजनक रहा। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल सीबीएसई रिजल्ट 2026 कुल पास प्रतिशत में हल्की गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट में 3.19% गिरावट आई है।
CBSE Class 12 Results 2026 कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के साथ छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस, उमंग ऐप और आईवीआरएस से अपने अंकों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट उपलब्ध है। छात्र DigiLocker पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आंकड़ों के जरिए विस्तार से समझते हैं कि इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कैसा रहा।
Class 12th CBSE Result 2026 जानिए आंकड़ों के जरिए कैसा रहा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस साल कुल पास प्रतिशत के साथ ही साथ लिंगवार, जिलावार समेत अन्य कई सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आंकड़ें जारी किए गए हैं। आइए आंकड़ों के माध्यम से समझते हैं कैसा रहा सीबीएसई रिजल्ट 2026-
इस साल कितने छात्र हुए सफल?
सीबीएसई के अनुसार इस साल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 88.39% था, यानी इस बार लगभग 3.19% की गिरावट देखी गई है। हालांकि पास प्रतिशत में कमी आई है, लेकिन कई क्षेत्रों और समूहों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कुल छात्र: 18,57,517
पास छात्र: 17,68,968
कुल पास प्रतिशत: 85.20%
जिलावार प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम सबसे आगे
सीबीएसई ने इस वर्ष भी क्षेत्रवार (Region-wise) परिणाम जारी किए हैं, जिनमें दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉप प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में केरल के त्रिवेंद्रम (Thiruvananthapuram) के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 95.62% रहा। त्रिवेंद्रम ने लगातार बेहतर परिणाम देकर शैक्षणिक दृष्टिकोण से जिले का नाम रोशन किया है।
त्रिवेंद्रम – 95.62%
चेन्नई – 93.84%
बेंगलुरु – 93.19%
विजयवाड़ा – 92.77%
दिल्ली वेस्ट – 92.34%
दिल्ली ईस्ट – 91.73%
अहमदाबाद – 90.60%
गुरुग्राम – 88.45%
लुधियाना – 87.92%
पुणे – 87.32%
अजमेर – 86.78%
पंचकूला – 85.73%
रांची – 85.01%
गुवाहाटी – 83.41%
लखनऊ – 82.21%
भुवनेश्वर – 81.71%
देहरादून – 81.42%
रायपुर – 80.88%
भोपाल – 79.43%
नोएडा – 79.02%
पटना – 74.45%
प्रयागराज – 72.43%
CBSE 12 Results 2026 लिंगवार परिणाम
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के अनुसार इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में देश भर की लड़कियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाए रखा है। लड़कों और लड़कियों में पास प्रतिशत का अंतर दर्शाता है कि देशभर में छात्राएं लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में आगे बढ़ रही हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में लिंगवार परिणाम के आंकड़ें यहां देखें-
लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.86%
लड़कों का पास प्रतिशत: 82.13%
अंतर: 6.73%
CBSE Board Result 2026 Class 12 किन राज्यों ने किया बेहतर?
हालांकि सीबीएसई सीधे राज्यवार परिणाम जारी नहीं करता, लेकिन क्षेत्रीय कार्यालयों के आंकड़ों से अनुमान लगाया जा सकता है कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम पास प्रतिशत दर्ज हुआ। बेहतर प्रदर्शन वाले प्रमुख राज्यों का नाम एवं पास प्रतिशत निम्मलिखित हैं-
लक्षद्वीप – 100%
केरल – 99.82%
तेलंगाना – 99.68%
तमिलनाडु – 98.95%
आंध्र प्रदेश – 98.72%
Class 12th Result 2026 CBSE पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत
प्रत्येक वर्ष CBSE 12वीं के परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
वर्ष – पास प्रतिशत
2026 – 85.20%
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%


