Amrita Rachamalla.
मुक्ति की लालसा किसे है?
प्रेम में मुक्ति नहीं, मृत्यु है, पंडित—
किसी ने क्या खूब कहा है।
तो मैंने भी कुछ यूँ लिखा—
कृष्ण को पूजती हूँ,
तो प्रेम स्वार्थ के लिए कैसे करूँ?
अगर उसे चाहने में मृत्यु ही सही,
तो उसे भी हँसते-हँसते गले लगा लूँ।
उसे चाहकर सती-सी जलना मंज़ूर है,
उसके लिए मीरा-सी मतवाली भी बन जाऊँ मैं।
उसे चाहकर स्वयं को मणिकर्णिका को सौंप दूँ,
पर उसे छोड़कर मुक्ति कहाँ से पाऊँ मैं?
मृत्यु को अपनी किस्मत मानकर,
खुशी-खुशी उसके संग चल दूँ।
अगर अपने अंतिम क्षण में उसे देख सकूँ,
तो उसे अपनी आँखों में समाकर
यह दुनिया ही त्याग दूँ।
और जब सिर्फ राख बन जाऊँ मैं,
तो उसके चरणों की धूल में मिल जाऊँ मैं।
मुक्ति की लालसा किसे है?
मैं उसके लिए बनारस भी त्याग दूँ।
मीरा-सी मतवाली बनकर,
उसके लिए अपना सारा संसार त्याग दूँ।
Amrita Rachamalla.



