Anushka Sinha.
स्वाभिमान
मेरी खामोशी भी मेरी पहचान है,
मेरे अंदर ही मेरा अभिमान है।
न शोर से अपनी बात जताती हूँ,
मैं अपनी नजरों में ही सम्मान हूँ।
न तालियों से मेरी कीमत बढ़ती है,
न तानों से मेरी पहचान घटती है।
जो हूँ, वही रहना मुझे आता है,
मेरा स्वाभिमान ही मुझे सजाता है।
न झुककर कभी रास्ते बनाती हूँ,
मैं अपनी हिम्मत से मंज़िल पाती हूँ।
लोगों की सोच से परे मेरी उड़ान है,
मेरे फैसलों में ही मेरी पहचान है।
न किसी की परछाई बनकर जीती हूँ,
मैं अपनी रोशनी खुद ही सींचती हूँ।
मुझे खुद पर पूरा ऐतबार है,
मेरा स्वाभिमान ही मेरा संसार है।
जो खो दिया, उसका शोक नहीं करती,
जो पाया है, उसका मान ज़रूर करती।
न मुकाबला है, न किसी से हार है,
मेरा सफर ही मेरी जीत का आधार है।
न दिखावा, न झूठ का सहारा है,
मेरा सच ही मेरा सितारा है।
मुझे किसी से कम या ज़्यादा नहीं होना,
बस खुद के बराबर रहना ही सोना है।
मेरी खुद से जो पहचान बनी है,
वही मेरी सबसे बड़ी कहानी है।
स्वार्थ नहीं, पर स्वार्थकता का ज्ञान है,
अपनी सीमाओं का मुझे पूरा ध्यान है।
मुझे पाने के लिए दुनिया नहीं चाहिए,
मुझे खुद के लिए खुद ही काफी हूँ
यही सच्चाई है।
अनुष्का सिन्हा


