Campus Boom.
जमशेदपुर। जनवादी लेखक संघ (जलेस), सिंहभूम इकाई की ओर से रविवार को कदमा ईसीसी फ्लैट में कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम चार बजे शुरू हुई गोष्ठी में युवा शायरों से लेकर वरिष्ठ रचनाकारों ने अपनी कविताओं, गीतों और गजलों की प्रस्तुति देकर साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया।
गोष्ठी की शुरुआत युवा शायर सौरभ अस्थाना की गजल से हुई। इसके बाद युवा रचनाकार संजय सोलोमन ने अपनी रचना प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। युवा साथी पार्थों ने अपनी नज्म के माध्यम से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
उस्ताद शायर नजीर अहमद ‘नजीर’ ने अपनी गजल की प्रस्तुति से महफिल में नई जान डाल दी। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने सराहा।
‘बाबूजी’ कविता ने भावुक किया
कवि वरुण प्रभात ने अपने पिता की स्मृति को केंद्र में रखते हुए ‘बाबूजी’ शीर्षक कविता प्रस्तुत की। कविता में एक कप चाय के दौरान पिता के दुनिया को देखने और पढ़ने के बिंब ने श्रोताओं को प्रभावित किया। रचना की उपस्थित साहित्यकारों ने सराहना की।
गोष्ठी में रमेश हंसमुख, डॉ. उदय प्रताप हृयात, सरीता सिंह, काशीनाथ प्रजापति, ज्योत्सना अस्थाना, राजदेव सिन्हा, शैलेन्द्र अस्थाना, अशोक शुभदर्शी, प्रदीप कुमार दीपक और अजय महताब ने भी अपनी कविताओं, गीतों और गजलों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक शुभदर्शी ने की। संचालन अजय महताब ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार दीपक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती भारती और श्रीमती ललीता देवी का विशेष योगदान रहा।


