Campus Boom.
जमशेदपुर। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव शरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अर्णव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। वह राजीव शरण के छोटे पुत्र तथा झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण के पौत्र हैं।
अर्णव की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उनकी सफलता पर टेल्को चित्रगुप्त समिति की ओर से भी बधाई दी गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल करना अर्णव की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। समिति ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।


