Campus Boom.
आदित्यपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने मानव सेवा की पहल करते हुए गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद मरीज के उपचार के लिए 21,001 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्था की ओर से यह सहयोग मरीज के उपचार में मदद के उद्देश्य से किया गया।
टीम पीएसएफ के अनुसार, सरायकेला-आदित्यपुर निवासी मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट प्रस्तावित है। परिवार की आर्थिक जरूरत को देखते हुए संस्था ने सहायता का निर्णय लिया। संस्था ने मरीज की निजता को ध्यान में रखते हुए पहचान सार्वजनिक नहीं की।
इस अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि पर्व-त्योहारों की सार्थकता मानव सेवा से जुड़ने में है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना संस्था के लिए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टीम पीएसएफ ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ लगातार मानव सेवा के कार्यों में जुटी है।
आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के दौरान टीम पीएसएफ के दुर्गा प्रसाद दास, संजय चौधरी, डॉ. राजीव लोचन महतो, निखिल मंडल, रवि शंकर, निमीता प्रसाद, अनिरुद्ध सरकार, कृष्णा सिंह, दीपक कुमार मित्रा, पुलक कुमार सेनगुप्ता, मनोरंजन गौड़, अजित कुमार भगत, तन्मय रॉय, शुभेंदु मुखर्जी, रवि शंकर पात्रो और कुमारेस हाजरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


