Campus Boom.
स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो संबोधन की स्मृति में टीम पीएसएफ ने शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान एवं एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार एसडीपी के साथ कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया। इसी के साथ टीम पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में अपना 1900वां एसडीपी रक्तदान पूरा किया।
अभियान के दौरान उत्तम कुमार गोराई, मनोरंजन गौड़, मनोतोष घोषाल और रविशंकर ने एसडीपी रक्तदान किया, जबकि एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के 22 युवाओं ने रक्तदान कर अभियान में सहभागिता निभाई।
टीम पीएसएफ ने बताया कि 11 सितंबर भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने अपने संबोधन की शुरुआत भाईचारे और मानवता के संदेश से की थी। उनके विचारों से प्रेरित होकर इस दिन को सेवा और रक्तदान के माध्यम से यादगार बनाने का प्रयास किया गया।
रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, डॉ. पुष्पा तिवारी, डॉ. निर्जला झा, तकनीशियन सुभोजित, मनोज, सुबीर एवं आदित्य कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
अभियान में टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेश हाजरा, किशोर साहू, मोहम्मद हारून रशीद समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


