Campus Boom.
जमशेदपुर। महिला समानता दिवस और ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तीन रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान किया, जिसके साथ टीम पीएसएफ का 1892वां एसडीपी रक्तदान पूरा हुआ।
रविशंकर पात्रो ने पूरा किया 50वां रक्तदान
इस अभियान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय तकनीशियन रविशंकर पात्रो ने एसडीपी के माध्यम से अपना 50वां रक्तदान पूरा किया। उनके साथ पी. रामाकृष्णन और रवि कुमार ने भी एसडीपी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया।
रक्तदान को बताया मानव सेवा का माध्यम
टीम पीएसएफ की ओर से कहा गया कि जमशेदपुर रक्तदाताओं की नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के रक्तदाता नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद कर रहे हैं। टीम ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता का उद्देश्य तभी सार्थक है, जब उसका उपयोग मानव कल्याण और जीवन बचाने जैसे कार्यों में किया जाए।
रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
ब्लड सेंटर और टीम पीएसएफ के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला झा, डॉ. पुष्पा तिवारी, तकनीशियन आदित्य कुमार, चंदन कुमार, सूर्यमणि टुडू, अभिषेक, श्रीदीप और प्रणय मौजूद रहे। टीम पीएसएफ की ओर से निदेशक अरिजीत सरकार, मोहम्मद दानिश और उत्तम कुमार गोराई ने अभियान में सहभागिता की।



