Campus Boom.
जमशेदपुर। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 1919वां एसडीपी रक्तदान पूरा किया। इस अवसर को खास बनाते हुए चार घंटे के भीतर चार शतकवीर रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान किया। आयोजन को आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमिटी के डायमंड जुबली वर्ष को समर्पित किया गया।
इस दौरान कुमारेस हाजरा ने 148वीं बार, मनोरंजन गौड़ ने 120वीं बार, रवि शंकर ने 115वीं बार और उत्तम कुमार गोराई ने 109वीं बार एसडीपी रक्तदान किया। चारों रक्तदाताओं के योगदान से टीम पीएसएफ के एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा 1919 तक पहुंचा।
रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में टेबल लैंप देकर सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ की ओर से कहा गया कि नियमित और समर्पित रक्तदाताओं के सहयोग से एसडीपी रक्तदान अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है।
मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, डॉ. पुष्पा तिवारी, डॉ. निर्जला झा, तकनीशियन आदित्य कुमार, चंदन कुमार, रवि शंकर पात्रो, अरुनभो मोइत्रा, सौमिक तथा टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, मनोतोष घोषाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


