Campus Boom.
जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और जमशेदपुर वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव सप्ताह 2026 का रविवार को समापन हुआ। सप्ताहभर चले आयोजन में 32 स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने चित्रकला समेत निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
समापन समारोह में झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि रहे। टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सचिव कैप्टन अमिताभ, डीएफओ सबा आलम अंसारी और टाटा जू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और निर्णायकों को सम्मानित किया गया। क्विज के विजेता को 10 हजार रुपये, जबकि उपविजेताओं को 7,500 और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
आयोजकों ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। समापन पर टाटा जू के क्यूरेटर डॉ. संजय कुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


