Campus Boom.
झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (TAKU) ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ ने उनके निधन को झारखंड और उच्च शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
TAKU ने कहा कि अपने कार्यकाल में सुदिव्य कुमार सोनू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझने के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के समाधान की दिशा में उनकी सक्रियता को शिक्षक समुदाय याद रखेगा।
संघ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर उनकी सकारात्मक सोच उनके सार्वजनिक जीवन की उल्लेखनीय विशेषता रही। उनके निधन से शिक्षा जगत ने ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिनसे उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें जुड़ी थीं।
संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान, उपाध्यक्ष डॉ. संगीता बिरुवा, प्रो. शुभाष चन्द्र दास, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. शोभित रंजन, महासचिव डॉ. अशोक कुमार रवानी, सचिव डॉ. अनिल चन्द्र पाठक, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ. अनुभा जायसवाल, डॉ. मनोज कुमार साव, प्रो. विकाश कुमार मुंडा, क्षेत्रीय सचिव डॉ. दीपक मिंज, डॉ. बसंत शुभंकर तथा कोषाध्यक्ष डॉ. अन्तरा कुमारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।


