Campus Boom.
चांडिल। चांडिल प्रखंड के चाकूलिया फुटबॉल क्लब तथा नीमडीह प्रखंड के मुरुकडीह स्थित बाबा तिलका मांझी क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में सुखी टुडू, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, साधु महतो, दराई बुरु हांसदा और अरुण टुडू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


