Campus Boom.
जमशेदपुर। एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस ने एक पॉलिसीधारक के निधन के बाद उनके नॉमिनी को 9 लाख 90 हजार रुपये की मृत्यु दावा राशि (डेथ क्लेम) का भुगतान किया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीमा राशि का चेक नॉमिनी को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार, दिवंगत पॉलिसीधारक ने 29 जुलाई 2024 को एसयूडी लाइफ की बीमा पॉलिसी ली थी। हालांकि, पॉलिसी लेने के कुछ महीने बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद मृत्यु दावा भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई और नॉमिनी को 9,90,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसयूडी लाइफ के सीनियर मैनेजर विकास रंजन, चीफ मैनेजर सुरवी कुमार और रंभा मैम उपस्थित थीं। उनके द्वारा नॉमिनी को क्लेम सेटलमेंट का चेक सौंपा गया।
कंपनी के अनुसार, यह भुगतान मुश्किल समय में पॉलिसीधारकों के परिवारों को वित्तीय सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जीवन बीमा परिवार के कमाने वाले सदस्य की अनुपस्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


