UPSC NDA NA 2026 Notification: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा II 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएससी एनडीए एनए 2026 आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 406 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती आवेदन प्रक्रिया 20 मई शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC NDA II 2026 हाइलाइट्स
परीक्षा का नाम: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा II 2026
आयोजक संस्था: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
कुल रिक्तियां: 406 पद
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2026 (शाम 6 बजे तक)
आवेदन मोड: ऑनलाइन
आवेदन शुल्क: 100 रुपये
परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2026 (रविवार)
आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in/upsconline.nic.in
कोर्स शुरू होने की तिथि: जुलाई 2027
UPSC NDA II 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जून 2026 (शाम 6 बजे तक)
लिखित परीक्षा की तिथि: 13 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना: परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले
UPSC NDA NA II 2026 Vacancy रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी एनडीए एनए परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए प्रवेश द्वार समान है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के तहत विभिन्न अकादमियों में कुल 406 सीटों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। हालांकि अंतिम रिक्तियों की संख्या UPSC द्वारा आवश्यकतानुसार बदली जा सकती है।
NDA रक्षा विंग – 208
NDA नौसेना विंग – 42
NDA एयर फोर्स विंग फ्लाइंग – 92
NDA एयर फोर्स विंग ग्राउंड ड्यूटी टेक – 18
NDA एयर फोर्स विंग ग्राउंड ड्यूटी नॉनटेक – 10
नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) – 24
UPSC NDA NA Bharti 2026 Eligibility पात्रता मानदंड
यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। एनडीए के आर्मी विंग रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास करना अनिवार्य है। एयर फोर्स और नेवेल विंग में रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में फिजिक्स और गणित विषय होना अनिवार्य है।
वहीं यदि आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद नहीं होना चाहिए। बता दें कि उपरोक्त पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
UPSC NDA NA Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 100 रुपये
एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार: शुल्क से पूर्ण छूट
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
UPSC NDA NA 2026 Apply Online आवेदन प्रक्रिया
चरण 1: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in खोलें।
चरण 2: यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो OTR पूरा करें।
चरण 3: NDA II 2026 आवेदन लिंक चुनें
चरण 4: व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें
चरण 5: फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
चरण 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
चरण 7: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट ले लें।


